हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

by

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा से कह रहे हैं कि हम 7 दिन से मर रहे हैं…। कमलनाथ के इस वीडियो पर भाजपा ने तंज कसा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी से कहा है कि ऐसे लोगों को जबरदस्ती न चलाएं। वीडियो बीते मंगलवार का बताया जा रहा है। कमलनाथ इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर पहुंचे थे।

वीडियो में पं. प्रदीप मिश्रा व कमलनाथ के बीच ये हुई बातचीत

वीडियो में कमलनाथ, पं. प्रदीप मिश्रा को बता रहे हैं कि राहुल गांधी का नियम है कि रोज 1 दिन में 24 किलोमीटर से कम नहीं चलेंगे। उनके साथ बाकी हम सब लोग भी 7 दिन से एमपी में चल रहे हैं। यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है। वीडियो की शुरुआत में ही कमलनाथ कहते हैं, हम तो 7 दिन से मर रहे हैं। कमलनाथ के पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये बात तो सत्य है कि इतना चलना, सबसे मिलना, चाहे साधारण व्यक्ति हो या बड़ा व्यक्ति हो सबसे मिलना। छोटे से छोटे व्यक्ति से मिलना, तप साधना इसी को कहते हैं। इसके बाद कमलनाथ ये कह रहे हैं कि हम तो 7 दिन से मर रहे हैं। कमलनाथ फिर कहते हैं कि केवल 2 प्रिंसिपल हैं उनके (राहुल गांधी)। एक दिन में 24 किलोमीटर से कम नहीं चलूंगा। दूसरा ओंकारेश्वर, टंट्या मामा की जन्मस्थली और महाकालेश्वर के दर्शन। ये 3 स्थान जाने का उनका संकल्प था। राहुल ने कहा था कि भले ही ये तीनों स्थान यात्रा में जोड़ देना, लेकिन 24 किलोमीटर प्रतिदिन चलने के सिद्धांत पर कायम रहूंगा। कमलनाथ ने पं. प्रदीप मिश्रा को छिंदवाड़ा में कथा करने का न्योता दिया। वे मिश्रा से बोले कि हमने उज्जैन में तपोभूमि जाकर प्रज्ञा सागर महाराज के दर्शन किए और महाकाल से निकलकर आपके पास आ गया हूं, उन्होंने कहा कि वे तो कथा में जरूर जाएंगे…।

– नरोत्तम ने की राहूल से प्रार्थना- जो लोग शरीरिक रूप से अस्वस्थ उन्हें जबरदस्ती न चलाए, कि उन्हें मरने की बात करनी पड़ी

पं. प्रदीप मिश्रा और कमलनाथ की बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ का वीडियो उन्होंने भी देखा है। इसमें वे आप कह रहे हैं कि हम 7 दिन से मर रहे हैं। उन्होंने ये भी सुना कि कैसे उन्होंने अपनी शर्तों पर प्रोग्राम में टंट्या मामा, बाबा महाकाल के यहां जाने के लिए आपसे जुड़वाया। पीड़ा स्वाभाविक है आपकी। ये धर्म और जनजाति के प्रति उनका पाखंड है, वो भी आपकी जुबान से स्पष्ट हो रहा है। वे राहुल गांधी से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं, उनको ऐसे जबरदस्ती न चलाएं कि उनको मरने की बात करनी पड़े। आपका ये इवेंट किसी के लिए नुकसानदायक न साबित हो जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने सुख आश्रय योजना के पात्र बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र : अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को दिए एफडी के दस्तावेज

भोरंज, 10 जनवरी  : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां ‘सशक्त महिला’ योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख...
article-image
पंजाब

ग्रामीण भारत में विटामिन डी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हुई साझेदारी

रोहित राणा ।  होशियारपुर : ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रयासों में कार्यरत सर्च फाउंडेशन ने विटोनिक्स यूके के साथ साझेदारी का एलान किया है। इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में विटोनिक्स यूके...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला संशोधित महंगाई भत्ता : 7.5 लाख कर्मचारी-पेंशनर इंतजार में…कर्मचारियों के लिए DA इतना अहम क्यों जानिए.

चंडीगढ़ :  पंजाब में महंगाई भत्ते को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों की लगातार मांग और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अनुकूल फैसलों के बावजूद राज्य सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों...
Translate »
error: Content is protected !!