हमलावरों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग : फतेहगढ़ साहिब में किसान के घर पर हमला

by
फतेहगढ़ साहिब (खमाणो)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के जटाना ऊंचा गांव में वीरवार सुबह करीब साढ़े सात एक ग्रामीण के घर पर बाइक पर आए तीन हमलावरों ने अंधाधुंध पांच राउंड फायर किए और फरार हो गए।
गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। हैरानी की बात ये है कि हमलावरों ने गोलियां चलाने से पहले तीन बार सरदार जी, सरदार जी पुकार और फिर गोलियां चलाने के बाद घर के बाहर एक मिठाई का डिब्बा छोड़ गए।
हमले से पहले तीन बार सरदार जी पुकारा :  गांव जटाना ऊंचा में एक सामान्य किसान परिवार के घर हुए हमले से पुलिस भी सकते में है। गांव में दो किसान भाई पवित्र सिंह और जसवीर सिंह का परिवार साथ रहता है। घटना की जानकारी देते हुए जसवीर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपने घर में ही था, जबकि उनके भाई पवित्र सिंह सुबह की सैर के लिए गए थे।
पवित्र सिंह की पत्नी और बेटी दूध निकाल रही थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी ने सरदार जी कहकर तीन बार आवाज दी। इसके बाद गोलियां चलने की आवाज आई। उन्होंने बाहर आ कर देखा तो उनके मेन गेट पर ही गोलियां चलाई गईं थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रविदासिया, वाल्मीकि और कबीर पंथी समाज को बेअदबी कानून से बाहर रखकर आप सरकार ने दिखाई दलित-विरोधी मानसिकता”:- सांपला

जालंधर/दलजीत अजनोहा :  आम आदमी पार्टी, उसके राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पूरी पंजाब कैबिनेट एवं उनके सभी विधायक, सांसद, नेता आदि सभी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली :  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को हाल में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर...
article-image
पंजाब

सुंदर मुनि महाराज जी की पहली बरसी 3 जुलाई को मनाई जाएगी: प्रीति महंत

गढ़शंकर : ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि जी महाराज बोरी वालों की पहली बरसी 3 जुलाई सोमवार को डेरा बाबा टेढ़ा पीर गांव कुनैल में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!