हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

by
माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर के सामने कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गई। इस मामले की जानकारी प्राप्त होते ही डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 7-8 गोलियां चलने की जानकारी मिली है और जो पर्ची फेंकी गई है उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि आगे जांच की जा रही है। कौशल चौधरी ग्रुप द्वारा शरेआम गोलियां चलाने की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और लोग पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 11 फरवरी को माहिलपुर मुख्य चौक पर स्तिथ मशहूर दुकान चावला क्लॉथ पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पिस्तौल से 14 फायर किए थे और उन्होंने दुकान के काउंटर पर स्लिप रखी थी जिसमे गोलीबारी की जिम्मेदारी कौशल चौधरी ग्रुप ने लेते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8 माह में HRTC की आय में 63.47 करोड़ की वृद्धि दर्ज : प्रदेश सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री

रोहित जसवाल : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार निगम को आत्मनिर्भर एवं व्यवहार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन चंडीगढ़ में उपचार के लिए आए बुजुर्ग दंपति से मिले सीएम सुक्खू, कुशलक्षेम जाना

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल भवन, चंडीगढ़ के वेटिंग एरिया में उपचार करवाने के लिए शिलाई, सिरमौर से आए एक बुजुर्ग दंपति से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब

कट्टर बेईमान मान सरकार के राज में भ्रष्ट अधिकारियों की चांदी–भाजपा

केंद्रीय फंड का दुरुपयोग करने के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों मीडिया द्वारा एक अकाउंटेंट को बीडीपीओ का एडिशनल चार्ज देकर केंद्रीय फंड के गबन करने मामला...
Translate »
error: Content is protected !!