हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

by

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।
सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी ने ब्लाक स्तरीय जागरुकता समारोह के दौरान कहा कि हर साल इस दिवस को मनाने के साथ-साथ इसके लिए विशेष थीम को चुना जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार की थीम ‘साडा गृह-साडा स्वास्थ्य’ है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में लोग कई प्रकार की बीमारियों से परेशान हैं। जिसमें मलेरिया, हेजा, तपेदिक, पोलियो, कुष्ठ, कैंसर व एड्स जैसे रोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रख कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक तौर पर तंदुरुस्त बनाना ही है। इस संबंध में सभी सब सैंटरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर डा. हरपुनीत कौर, डा. रमनदीप कौर, डा. संदीप, नीलम रानी, जोगेन्द्र कौर व रेशम कौर उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मूसेवाला के भाई की फोटो देखकर बोले फैंस,ये तो सिद्धू का कार्बन कॉपी – माता-पिता ने शेयर की भावुक पोस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके मम्मी-पापा अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं हालांकि अपने बेटे की...
article-image
पंजाब

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

होशियारपुर, 13 जुलाई: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हरियाणा

पंजाब ने मांगा चिनाब का पानी : सैनी बोले- अगली मीटिंग में आएंगे सकारात्मक परिणाम

चंडीगढ़, 9 जुलाई। सतुलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर बुधवार को नई दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब के सीएम...
article-image
पंजाब

वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर गढ़शंकर शहर रहा पूर्ण रुप से बंद

गढ़शंकर  : कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। जिसके चलते पूरे जिले में...
Translate »
error: Content is protected !!