हमीरपुर बस स्टैंड के खोखा धारकों को जल्द मिलेंगी दुकानें- सुनील शर्मा

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर 7 मई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने आज हमीरपुर में कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड के सामने दुकानों के आवंटन से वंचित रहे 11 खोखा धारकों को जल्द ही नई दुकानें उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि नई दुकानों का नक्शा तैयार कर लिया गया है और आवश्यक बजट उपलब्ध करवा दिया गया है।
शर्मा आज इन 11 खोखा धारकों द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान अपनी दुकानों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर इन खोखा धारकों ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन खोखा धारकों के लिए धरातल पर नए खोखों के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए आवश्यक शुरुआती बजट जारी कर दिया गया है। साथ ही, निर्माण स्थल पर आ रही ट्रांसफार्मर की समस्या का भी समाधान कर दिया गया है।
इस अवसर पर शर्मा ने उस स्थान का निरीक्षण भी किया जहां नई दुकानें बननी हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान इन खोखा धारकों के साथ अन्याय हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनकर काम कर रहे हैं और व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से ऐसे लोगों को उनका हक दिला रहे हैं।
खोखा धारकों ने सुनील शर्मा बिट्टू और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उनके समर्थन और इस पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सुमन भारती, अजय शर्मा, राजेश ठाकुर, विक्रम शर्मा, परवेश ठाकुर, राजेश आनंद, सुनील कुमार, तेजनाथ, रत्न चंद डोगरा, राकेश रानी और निशा वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और इन 11 खोखा धारकों के परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रेनेड से हमला कर पंजाब को दहलाने की कोशिश : मोहाली में इंटेलिजेंस के हैडक़वार्टर पर बम्ब से हमला

मोहाली ( मोनिका  भारद्वाज)  मोहाली ले सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस के हैडक़वाटर के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया। हैडक़वाटर  की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल : अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रदेश सरकार दे रही है बल

जोगिन्दर नगर 12 फरवरी- हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से प्रकृति ने खूब संवारा है। प्रदेश में एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनेक पर्यटन स्थान हैं तो वहीं धार्मिक आस्था की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

51 बैंक खातों से पांच करोड़ का शाह गैंग का लेन-देन : यूपीआई खातों का चिट्टा तस्करी में  इस्तेमाल करते थे तस्कर, ऑनलाइन बुकिंग के बाद नशा सप्लाई

एएम नाथ। शिमला :  नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। उत्तरी भारत में चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जनवरी। सेना मैडल (शौर्य) से अलंकृत शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के शहीदी दिवस पर वीरवार को उन्हें हमीरपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक और...
Translate »
error: Content is protected !!