हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के लिए कई दावेदार : मुख्यमंत्री के पास कर रहे लॉबिंग : एचएएस अधिकारी संजीव ठाकुर का नाम भी चर्चा में

by

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक आशीष शर्मा का नाम तय माना जा रहा है , जबकि कांग्रेस की ओर से एचएएस अधिकारी संजीव ठाकुर का नाम भी सामने आया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और एडवोकेट रोहित शर्मा भी टिकट की दौड़ में शामिल है।

हमीरपुर शहर के निवासी संजीव ठाकुर 20 वर्ष से विभिन्न जिलों में सेवाएं दे चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी विकास खंड अधिकारी के पद पर रहे हैं। वर्तमान में जयसिंहपुर में एसडीएम के पद पर तैनात संजीव के सुक्खू के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। उनका नाम प्रदेश कांग्रेस के पास भी पहुंचा है। इनके पिता हमीरपुर नगर परिषद में पार्षद रह चुके हैं।
इसके इलावा हमीरपुर सदर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री से इस बार भी टिकट की पैरवी की है। केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया व पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा भी टिकट की दावेदारी कर रही हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती का नाम भी चर्चा में है। सुमन भारती ने पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के घर पर मंगलवार को बैठक कर उपचुनाव पर मंथन किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी में दो प्रशासनिक अधिकारियों ने थामा एक-दूजे का हाथ, अमनदीप सिंह-आस्था पवार परिणय सूत्र में बंधे

एसडीएम अमनदीप सिंह और बीडीओ आस्था पवार के विवाह से पांगी में खुशी का माहौल प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शुरू किया जीवन का नया सफर, लोगों ने दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पांगी :  पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत भावगुड़ी के बांध गांव में सरकार गांव के द्वार आयोजित :गांव में पेयजल समस्या समाधान के लिए 20 लाख की घोषणा

पट्टा मेहलोग, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी गत् दिवस ग्राम पंचायत भावगुडी के गांव बांध में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित : मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान

कमेटी सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट चंबा ,11 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को...
Translate »
error: Content is protected !!