हर शुक्रवार को खुला दरबार आम जनता के लिए लगाया जाएगा: हर बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू मिलेंगे

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और शुक्रवार को आम जनता से मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम जनता से मुलाकात की शुरुआत सात जून को सचिवालय में लगाए गए जनता दरबार से कर दी गई है।  सप्ताह के अन्य दिनों में मुख्यमंत्री सरकारी कामकाज को निपटाएंगे।  हिमाचल प्रदेश में चुनाव समाप्त होते ही अब सरकारी कामकाज ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक हो सकती है। । कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में भर्तियां करने सहित अन्य विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से बजट घोषणाओं पर हुए काम को लेकर ब्योरा भी मांग लिया है।

 चुनाव आचार संहिता के करीब 80 दिन के बाद अब मुख्यमंत्री ने कामकाज में और तेजी लाने का फैसला लिया है। सभी कैबिनेट मंत्रियों को भी विभागीय कामकाज की समीक्षाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताहभर सचिवालय में मिलने के लिए आने वाले लोगों का तांता न लगे रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री ने सप्ताह में दो दिन मुलाकात करने के लिए आरक्षित कर दिए हैं। अब हर बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात करने के लिए कार्यकर्ताओं को पहले से समय लेने को कहा गया है। इसके अलावा आम जनता के लिए शुक्रवार को खुला दरबार लगाया जाएगा।

नए विधायकों की शपथ के बाद होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक :   हिमाचल प्रदेश में नए विधायकों की 12 जून को प्रस्तावित शपथ के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है। हालांकि इस बाबत अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि 12 जून की शाम को शिमला में बैठक बुलाने की तैयारी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पार्टी के चार नए विधायकों राकेश कालिया, अनुराधा राणा, कैप्टन रंजीत सिंह राणा और विवेक शर्मा का अन्य विधायकों से औपचारिक परिचय करवाएंगे। लोकसभा चुनावों में मिली हार को लेकर भी इस दौरान मंथन किया जाएगा। प्रदेश में सरकार और संगठन की मजबूती को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

एएम नाथ।   अर्की :   राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का आरोप- बेटे क़ी मौत ढांक से गिर कर नहीं बल्कि हत्या की गईं : परिजनों ने भाजपा नेता की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बार दिया धरना

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के उपर भी खड़े किया सवालिया निशान – एएम नाथ। चंबा :   छौ गांव में 12 दिसंबर को ढांक में मृत मिले युवक की दुर्घटना के तहत नहीं बल्कि हत्या...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!