हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में बोले CM-“बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक

by
चुनाव देखकर नहीं दी 1500 रुपये पेंशन और ओल्ड पेंशन स्कीम
एएम नाथ। नालागढ़ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके हैं। ईमान बेचने के बाद इन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया।
खुद को भाजपा की राजनीतिक  मंडी में बेचा न होता तो निर्दलीय विधायक अपने पद से इस्तीफा क्यों देते। पैसा लिया है इसलिए भाजपा के सामने घुटने टेकने को निर्दलीय पूर्व विधायक मजबूर हैं।
मुख्यमंत्री यहां कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैली में कहा कि नालागढ़ में मुकाबला धनवान और गुणवान के बीच है।
यह चुनाव राजनीतिक सुचिता और स्वच्छता के लिए है। इसलिए हरदीप सिंह बाबा को जिताकर विधानसभा भेजें। बाबा जो भी काम लेकर आएंगे, उन्हें किया जाएगा। साढ़े तीन साल में नालागढ़ की सूरत बदल देंगे।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर अपने क्रशर का स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, जनता की समस्याओं का।समाधान कराने के लिए कभी  शिमला की दौड़ नहीं लगाई। वह अपने निजी काम लेकर ही आते थे, नालागढ़ में विकास कार्य मैंने खुद किए।
बिकने के बाद पूर्व विधायक एक महीना अपने विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ में नहीं आए। अब वह किस मुंह से दोबारा वोट मांग रहे हैं, जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा था। 14 महीने में उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी।
वह निर्दलीय थे, वैसे भी भाजपा के साथ जा सकते थे, लेकिन जो पैसा उन्होंने अपना ईमान बेचकर लिया था, उसके दबाव में विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर फिर आकर झूठ बोलेंगे, लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 38 हो चुकी है। उपचुनाव की तीनों सीटें जीतकर 40 का आंकड़ा पार करेंगे। भाजपा का झूठ व फरेब चलने वाला नहीं है। हमने बिकने वाले को नहीं, ईमानदार हरदीप बाबा को टिकट दिया है।
भाजपा के उम्मीदवार केएल बिके कभी जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। जो जनता की भावनाओं का ही सौदा कर दे, वह सच्चा सेवक नहीं हो सकता। हमने निर्दलीय विधायकों के खूब काम किये, क्योंकि वह जनता की आवाज बनकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने खुद को बेच दिया।
उनके इस्तीफा देने के बाद हमने सोचा कि तीन महीने में अक्ल आ जायेगी और स्पीकर साहब के पास जाकर उसे वापस ले लेंगे पर वे धरने पर बैठे, हाईकोर्ट गए। क्योंकि भाजपा के साथ उनकी डील हुई थी।
हरदीप बाबा मुझे पहले ही कहते थे कि केएल ठाकुर कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे भाग जाएंगे। मैंने उनकी नहीं सुनी, लेकिन बाबा की बात सच साबित हुई।
निर्दलीय पूर्व विधायक अब भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें मालूम है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली।
इस्तीफा देने के बाद कहते थे कि कांग्रेस सरकार में हमारे काम नहीं हुए। जबकि जनता जानती है कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय से रुके पड़े कामों को हमने शुरू करवाया। नालागढ़ की जनता इस बार कोई गलती न करे, चूंकि धनबल की लड़ाई जनबल से है। झूठ जितना भी सच से टकराये, अंत में जीत सच की होती है।
नालागढ़ के पूर्व विधायक आपके बीच वोट मांगने आएंगे, पैसे भी देंगे। उन्हें मना नहीं करना है, उनसे डबल पैसे लेने हैं और वोट कांग्रेस को डालना है। भाजपा से केएल ठाकुर को पैसे के भरे हुए अटैची मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चुनाव देखकर काम नहीं करती। हमने वोट के लिए 1500 रुपये महिलाओं और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। यह हमारी प्रतिबद्धता थी, जिसे हमने पूरा किया है।
हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को 16 महीने के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार सभी गारंटियों को पूरा कर 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने दर्जनों भाजपाईयों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस राम कुमार चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार इत्यादि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनलगी में स्थापित होगा टमाटर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग – राम कुमार चौधरी

बनलगी में किसान मेला एवं किसान उत्पादक संगठन जागरूकता शिविर आयोजित दून  :  मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में शीघ्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक होगी लड़ाई : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर -पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान से बड़े पैमाने पर आने वाली भेड़-बकरियों की बिक्री स्थानीय पशुपालकों के लिए सीधा संकट बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन : यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा

ऊना : पुलिस सदर थाना ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल-मजदूरी के विरुद्ध महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छेड़ा अभियान

एएम नाथ। चम्बा  :   पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन फॉर चाइल्ड एंड एडोलसेंट चाइल्ड लेबर अभियान के तहत दिनांक 20 नवंबर 2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत...
Translate »
error: Content is protected !!