हरमंदिर साहिब परिसर में शराब पीकर पहुंचा व्यक्ति : सेवादारों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

by

अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति नशे की हालत में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी और कृपाण भी धारण की हुई थी। सेवादारों ने जब उसे रोका तो उसने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी है और कहा कि “मैं कृपाण पहनकर भी पी लेता हूं।”

जानकारी मुताबिक आरोपी व्यक्ति हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है। उसकी हरकतों से श्रद्धालु और सेवादारों में नाराजगी फैल गई। सेवादारों ने तुरंत उसे काबू कर लिया और एसजीपीसी सुरक्षा टीम को सौंप दिया। बाद में व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया ताकि आगे की जांच की जा सके।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति को नशे में धुत अवस्था में बात करते हुए देखा जा सकता है। श्री हरमंदिर साहिब जैसे पवित्र स्थल में इस तरह की घटना ने सिख संगत में गहरा रोष पैदा कर दिया है। सेवादारों ने कहा कि इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और पवित्र स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है।
हरीश शर्मा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के समद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं गांव हकीमपुर की खेलें – सांसद मनीष तिवारी

26वीं पुरेवाल खेलों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बंगा, 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि गांव हकीमपुर की खेलें पंजाब के समद्ध खेल इतिहास...
article-image
पंजाब

घर के भीतर गाय काट रहे थे, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, तीनों के पास से बड़ी मात्रा में मिला गोमांस

अमृतसर  :  अमृतसर में तीन लोगों को गोहत्या के आरोप में पकड़ा गया है। यह तीनों घर के भीतर गोवंश काट कर उसका मांस बेचते थे।  पंजाब के अमृतसर में तीन लोगों को गोहत्या...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति केस में मजीठिया को अभी नहीं मिली राहत : 2 फरवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली, 19 जनवरी । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम...
Translate »
error: Content is protected !!