हरि नगर में श्रद्धा व उत्साह से करवाई गई श्री बाला जी की भव्य चौंकी

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा, मेयर सहित शहर के लोगों ने श्री बाला जी के दर पर नवाया शीश
होशियारपुर, 8 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की ओर से प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शिव शक्ति चौक हरि नगर में श्री बाल जी की भव्य चौकी श्रद्धा व उत्साह से करवाई गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, मेयर सुरिंदर कुमार, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन मुनीश शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, सेठ रोहताश जैन सहित अन्य गणमान्यों के अलावा शहर वासियों ने श्री बाल जी के दरबार में शीश नवा कर आशीर्वाद लिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतों की नगर व छोटी काशी के नाम से मशहूर होशियारपुर शहर में धार्मिक आयोजन पूरा वर्ष भर चलते हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना समाज में एक अच्छा संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि लोगों में आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़े। प्रधान मुनीश शर्मा ने बताया कि यह शिव शक्ति चौंक हरि नगर में छठी भव्य श्री बाला जी की चौंकी करवाई गई है, जिसमें इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही श्री बाला जी का गुणगान किया। उन्होंने बताया की 11 नवंबर को भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो कि हरि नगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होकर हरि नगर में ही वापिस समाप्त होगी। इस मौके पर धीरज शर्मा, विकास सैनी, अभिनव ठाकुर, दक्ष सैनी, अचिंत अग्रवाल, अंकुश कुमार,मयंक शर्मा, सक्षम शर्मा, दिग्वजय ठाकुर, दिव्यांश सैनी,हर्ष अग्रवाल, राघव, दानिश मरचंदा, परिथ्हुल, अर्जुन ठाकुर, रौनक सैनी, चिराग सैनी, अश्मित सिंह, दीपक जसवाल, चिराग ओहरी, नामित जैन, जस्सी, कृष्णा, प्रीत, गौरव गोरा, ईशान कपूर, साहिल, इंदरजीत, निक्कू, करण के अलावा अन्य शहर वासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 की मौत : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा… रेस्क्यू जारी

बिलासपुर :  जिले में मंगलवार. रात बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जीत हार का मार्जिन इस बार चारों लोक सभा सीटों परलाखों की जगह रहेगा हजारों में : सुक्खू सरकार के भविष्य के लिए छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हार ज्यादा महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोक सभा चुनाव के हो रहे चुनावों में कांटे के मुकाबलों में सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के भविष्य के लिए इन छह सीटों...
article-image
पंजाब

बोनट पर ट्रैफिक सिपाही, किलोमीटर तक अपनी कार भगाई : ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का किया था इशारा

लुधियाना: लुधियाना के घंटाघर के पास ट्रैकिफ पुलिसकर्मी को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर भगा ले गया। पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया लेकिन आरोपी ट्रैफिक कर्मी को गिराकर भाग...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : बीजेपी नेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में किया डिटेन

विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी पंजाब में आज एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ब्यूरो ने बीजेपी नेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह को आय से अधिक संपत्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!