हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से लूट का मामला, बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

by

बठिंडा। बीती 2 अगस्त की रात को मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बठिंडा से हरिद्वार जा रहे आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट लिया।

लुटेरे श्रद्धालुओं से हजारों की नकदी, मोबाइल फोन के अलावा जरूरी कागजात आदि लूटकर फरार हो गए।

जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने पीड़ित श्रद्धालुओं की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले के जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर अनिल कुमार निवासी जुझार सिंह नगर बठिंडा ने बताया कि बीती 2 अगस्त की रात करीब सवा 11 बजे वह अपने साथी पवन, मनचुन, सूरज कुमार, राकेश कुमार और सुनील के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हरिद्वार जा रहा था।

जब वह रामपुरा शहर से बाहर एक गांव के पास पहुंचे, तो तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरे मुंह बांधकर आए और उन्हें घेरकर रोक लिया। जिनके पास तलवारें और लोहे कप्पा था। उक्त लुटेरों ने उक्त हथियार दिखाकर उसे 3 हजार रुपये, उसका मोबाइल और एक पर्स जिसमें उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र छीन लिया।

इसी तरह लुटेरों ने पवन से एक मोबाइल, एक सोने की हलवानी मूर्ति और 1,000 रुपये, मनचुन से एक हलवानी मूर्ति, एक सोने की चेन और 2 हजार रुपये, राकेश से 2800 रुपये की नकदी, मोबाइल, सूरज कुमार से एक मोबाइल और 1,000 रुपये तथा सुनील से एक चांदी की चेन और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि लूटे गए सामान और नकदी की कुल राशि लगभग 60 हजार रुपये है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੇਵਾ ਕਾਰਜ਼ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ- ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੋੜੇਮਾਜਰਾ

ਐਲੋਪੈਥੀ, ਹੋਮੀਓਪੈਥੀ, ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਮੈਗਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ’ਚ 657 ਮਰੀਜਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਬਲਾਚੌਰ -ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ (ਗਰੀਬਦਾਸ ਸੰਪਰਦਾਇ) ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਅਵਤਾਰ ਬ਼੍ਰਹਮਲੀਨ ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਭੂਰੀਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਅਵਤਾਰ ਦਿਵਸ ਨੂੰ...
article-image
पंजाब

राज्य में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल हुई : लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को फसलों के नुकसान की जांच करने के दिए निर्देश, हर नुकसान की की जाएगी भरपाई पंजाब भर की मंडियों में 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 33.50 लाख मीट्रिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मीडिया को आपदाओं पर रिपोर्टिंग करते समय सतर्क रहते हुए सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए : उपायुक्त मुकेश रेपसवल 

एएम नाथ। चम्बा :   भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यलय, चंडीगढ़ द्वारा आज चम्बा में आपदा प्रबंधन विषय पर मीडिया कार्यशाला  वार्तालाप आयोजित की गई। वार्तालाप का आयोजन पीआईबी...
Translate »
error: Content is protected !!