हरिद्वार में 5 करोड़ की डकैती का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by

हरिद्वार, 17 सितंबर :  उत्तराखंड के हरिद्वार में पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। एक सितंबर को हरिद्वार के सबसे पॉश बाजार रानीपुर मोड़ पर बालाजी ज्वेलर्स में पांच डकैतों ने हथियारों के बल पर डाका डाला था।

गढ़वाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) करन सिंह नगन्याल ने बताया कि शोरूम से लूटा हुआ कुछ माल बरामद हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए डकैत की पहचान पंजाब के रहने वाले सतपाल के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास मिला है, उस पर एनडीपीएस के तहत दो मामले दर्ज हैं। आईजी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक लूट की वारदात में शामिल बदमाश से भी उसका हुलिया मिलता-जुलता पाया गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार लूट में शामिल सभी आरोपी पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र के हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 दिन का मिला पुलिस रिमांड : अजनाला कोर्ट में पेश हुए अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत और राऊके

अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के दो करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह राऊके को वीरवार को अजनाला अदालत में पेश किया गया। दोनों पहले से ही एक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा किया गया विशेष प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब ने गांव रामपुर सुंनड़ा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!