हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

by

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों को चरणबद्व तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इस के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चालकों तथा परिचालकों को विश्राम करने तथा ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चालक तथा परिचालक बेहतर तरीके से अपना कार्य कर सकें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
इस अवसर पर एचआरटीसी के कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर विधायक होशियार सिंह, पूर्व में प्रत्याशी रहे डा राजेश शर्मा, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, डीएसपी तथा एचआरटीसी के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर, हर पंचायत को मिलेगी वरियता: केवल पठानिया

शाहपुर , 4 मार्च। विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मकरोटी पंचायत में जल शक्ति विभाग द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना लदबाड़ा के सुधारीकरण के अन्तर्गत नलकूप मकरोटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड नालागढ़ के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 नेता कांग्रेस से बाहर : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है ।इन...
Translate »
error: Content is protected !!