हरिपुर साहिब में शुरू हुआ दो दिवसीय लोहड़ी मेला : पहले दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था

by

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 जवान किए तैनात

मेला परिसर में बनाया पुलिस सहायता कक्ष,

जेब कतरों व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे

पट्टा मेहलोग, 13 जनवरी (तारा) : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले दिन भारी संख्या में लोकल व बाहरी राज्यों के लोगो ने गुरूद्वारा में मत्था टेका। मेलार्थियों की सुविधा के लिए यहां पर लोगों ने दूध, गर्म चाय व पकौड़े, जलेबी, आलु की टिक्की, बर्गर व दाल चावल के लंगर सोमवर से लंगर चालू कर दिये है।

मेले में पहले दिन को गुरुद्वारा परिसर में देर शाम को लोहड़ी जलाई जाएगी। जिसमें सभी श्रद्धालु तिल, रेवड़़ी, गजक, मुगफली से अग्नि की पूजा करेंगे। बुधवार को संक्राति के दिन के यहां पर खिचड़ी बनाई जाएगी। जिसे सभी भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेले में 50 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा गुरद्वारा के सेवादार भी दिन रात सेवा दें रहे है। इस बार दूसरा अवसर है जब बद्दी उपमंडल बनने पर बाबा हरीपुर लोहड़ी मेले पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया।
लोगों की सहुलियत के देखते हुए बरोटीवाला थाना पुलिस ने गुरूद्वारा के जाने वाले रास्ते को सोमवार से ही वन वे कर दिया है। बरोटीवाला की ओर से लोग अपने गाडियां लेकर जाएंगे और वापसी के लिए कोटला मार्ग को प्रयोग किया जाएगा। कोटला मार्ग पर केवल पट्टा की ओर जाने वाले वाहनों को ही छोड़ा जा रहा है।
पुलिस ने मेला परिसर में पुलिस सहायता कक्ष बनाया है। जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस उप कप्तान बद्दी योग राज चंदेल ने बताया कि बरोटीवाला के एसएचओ देव राज सिंह ठाकुर को मेला प्रभारी के सहित 50 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जेब कतरों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सिविल वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है। 10 महिला स्टाफ भी मेले में अपनी ड्यूटी देंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश गुरमीत सिंह संधावालिया को दी बधाई 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राजभवन शिमला मे आयोजित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश श्री गुरमीत सिंह संधावालिया जी के...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Group Hosts Dental

 Dr. Sukhmeet demonstrated proper dental hygiene techniques and educated students about common dental diseases. Hoshiarpu/Daljeet Ajnoha /Sept.17 : In a significant community initiative, Rayat Bahra Group, under the leadership of Chairman Gurvinder Singh Bahra...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला न्यायिक परिसर में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

हमीरपुर 26 जनवरी   :   75वां गणतंत्र दिवस जिला न्यायिक परिसर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला...
article-image
पंजाब

पुलिस ने मोरवाली में एक घर से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस और एक मैगज़ीन बरामद किए , आरोपी फरार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने गांव मोरवाली में से एक घर में से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस और एक मैगज़ीन बरामद कर लिया। जबकि  इस दौरान पुलिस को आरोपी फरार हो...
Translate »
error: Content is protected !!