हरियाणा को तो पानी भेजा ही नहीं जा रहा : पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- रवनीत बिट्टू बोले

by
लुधियाना। पंजाब का पानी हरियाणा को देने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका।
बीजेपी कार्यालय का घेराव करने की सूचना पर भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जुट गए। तनाव देख पुलिस आ गई। पुलिस ने भाजपा कार्यालय का गेट बंद कर दिया और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं आने दिया न ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को बाहर जाने दिया। इस दौरान तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन बिट्टू का पुतला फूंक देने के बाद आप के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय से वापस चले गए।
इससे पहले आप के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, अमनदीप सिंह मोही और शरणपाल सिंह मक्कड़ ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, अशोक पाराशर पप्पी, सरदार कुलवंत सिंह सिद्धू, चौधरी मदन लाल बग्गा, सरदार जीवन सिंह संगोवाल और राजिंदर पाल कौर छीना व वालंटियर भी मौजूद थे।
आप नेताओं ने केंद्र की कड़ी निंदा की और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर पंजाब के हितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ बार-बार भेदभाव किया है। पंजाबी अपने पानी की रक्षा के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार है।
पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- बिट्टू
वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हरियाणा या किसी अन्य राज्य को पेयजल या किसी अन्य उद्देश्य के लिए एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह नाटकबाजी के लिए मशहूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार किसानों और केंद्र सरकार के बीच चल रही बातचीत को रोकने की कोशिश कर रही है। किसानों द्वारा राज्य सरकार की भागीदारी का बहिष्कार करने के बाद पंजाब सरकार केवल अपना महत्व बनाए रखने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने अपील की कि जल से संबंधित सभी विवाद उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं। इसलिए इन मामलों का निर्णय न्यायालयों पर छोड़ दिया जाना चाहिए तथा सभी राज्यों को जिम्मेदारी से न्यायालय में अपना पक्ष रखना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीवरेज में न फेंका जाए कपड़ा व प्लास्टिक लिफाफे : सुरिंदर कुमार मेयर

होशियारपुर, 2 जुलाई :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि शहर के अंतर्गत आते अलग-अलग इलाकों में समय-समय पर सीवरेज बंद होने व ओवरफ्लो होने संबंधी काफी शिकायतें नगर निगम को...
article-image
पंजाब

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने दाखिल किया नामांकन : तरनतारन में विपक्ष की जमानत होगी जब्त , आप उम्मीदवार दर्ज करेंगे शानदार जीत : सीएम मान

तरनतारन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासमुखी नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी और विपक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 को मुफत मैडीकल कैंप गुरूदाुरा भाई तिलकू जी में लगेगा

गढ़शंकर : रोटरी कलब गढ़शंकर दुारा राजा अस्पताल के सहयोग से छोटे साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 दिसंबर दिन शनिवार को सुवह दस से दो वजे तक मुफत मैडीकल कैंप भाई तिलकू...
Translate »
error: Content is protected !!