हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा की सुलह : कांग्रेस हाईकमान ने मानी कुमारी सैलजा की बात, लेकिन माननी होगी ये शर्त

by

हरियाणा विधानसभा चुनावों में टिकट बांटने को लेकर भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा में सुलह हो गई है। खबरों की मानें, तो कांग्रेस हाईकमान नेदोनों को एक मंच पर लाने का फार्मूला तैयार कर लिया है।इस फार्मूले को दोनों गुटों के नेताओं ने मान लिया है और अब दोनों नेता मिलकर काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह फार्मूला तैयार किया गया है। इसके हिसाब से कुमारी सैलजा को प्रदेश की 30 सीटों पर फ्री हैंड छोड़ा जाएगा। खबरों की मानें, तो अब भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा सभी राजनीतिक मंच सांझा करेंगे, कोई किसी गुट से दूरी नहीं बनाएगा।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने भले ही कुमारी सैलजा को प्रदेश की 30 सीटों के टिकट वितरण के लिए फ्री हैंड छोड़ दिया हो। लेकिन, कांग्रेस ने इसके साथ ही उन पर शर्त भी लगा दी है। जिसमें कहा गया है कि केवल जीतने वाले कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। वहीं कुमारी सैलजा की ओर से जिन नामों की सिफारिश की जाएगी। उनकी सर्वे रिपोर्ट का आकलन भी किया जाएगा। इसके बाद ही कांग्रेस टिकट का ऐलान करेगी। खबरों की मानें, तो कांग्रेस आलाकमान ने भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को आमने सामने बैठाकर सुलह का फार्मूला तैयार किया है। ताकि, भूपेंद्र और कुमारी सैलजा की गुटबाजी की वजह से आगामी चुनाव में कोई नुकसान न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस वैन से कूदकर भागा हवालाती, पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी

लुधियाना :  पुलिस की हिरासत से आज फिर से एक हवालाती भाग गया। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले...
article-image
पंजाब

मंत्री पर कारोबारी को धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू

चंडीगढ़ :।पंजाब में एक मंत्री द्वारा कारोबारी को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा...
article-image
पंजाब

पंजाब में नियमित DGP की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त : सरकार से मांगा हलफनामा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) पद पर पिछले करीब चार वर्षों से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!