हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भाजपा पर विशवास का सबूत : खन्ना 

by
मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देशवासियों की पहली पसंद है भाजपा
होशियारपुर 9 अक्टूबर () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में निरंतर तीसरी बार भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा देशवासियों की पहली पसंद है। मोदी नेतृत्व में भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों से देश की जनता लाभान्वित हो रही हैऔर देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश के विकास और विदेशों से मजबूत संबंधों का फायदा देशवासियों को मिल रहा है। मोदी के कार्यकाल में देश की सुरक्षा और मजबूत हुई है जिससे देश दुनिया की सुपर पावर देशों की श्रंखला में आ खड़ा हुआ है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नक्शेकदमों पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपने प्रदेश में विकास की लहर चलाई और जनता का विशवास कायम रखा जिसके चलते हरियाणा की जनता ने भी भाजपा पर विशवास का सबूत हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार स्थापित करके दिया है। खन्ना ने कहा कि मोदी नेतृत्व में भारत आने वाले समय में विश्वगुरु बनकर उभरेगा। कार्यकर्ताओं को हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से की मुलाकात : 70 से 100 फीसदी घायल होने वाले जवानों को 20 लाख की जगह 40 लाख रुपये की सहायता का किया एलान

अमृतसर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर नंगल रोड़ माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों का पुलिस ने काटा चलान

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल रोड़ पर डिप्टी कमिशनर होशियारपुर के आदेशों के उलंघना करने पर दिन के समय गढ़शंकर नंगल रोड़ पर माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों के पुलिस ने चालान काटे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज में शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण : विद्यालय की व्यवस्थाएं व बिल्डिंग पर जताया संतोष

बीबीएन, 13 अप्रैल (तारा) :राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शिक्षा निदेशक डॉ.अमर जीत के. शर्मा ने महाविद्यालय का औपचारिक दौरा किया । बरोटीवाला नया कालेज भवन बना है। निदेशक में कालेज में बच्चों को दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांडवीं, लदरौर और मटाहणी में दी वित्तीय लेनदेन की जानकारी

हमीरपुर 21 सितंबर। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय और सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (सीएफएल) भोरंज ने वीरवार को ग्राम पंचायत पांडवीं और लदरौर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!