हरियाणा में हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल 8 जून को संभालेंगे पदभार

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार के अधीन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक (हरको बैंक) के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल आगामी 8 जून को दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। यह नियुक्ति हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायक सिंह सैनी तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास और मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर भारत भूषण जुयाल ने प्रदेश के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक, राजनीतिक एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से समारोह में उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह 8 जून को दोपहर 1 बजे हरको बैंक के मुख्यालय, बैंक स्क्वेयर, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। भारत भूषण जुयाल ने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से समारोह में उपस्थित होकर उन्हें प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि सभी की उपस्थिति उन्हें और अधिक मेहनत, प्रमाणिकता तथा जनसेवा के भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने बाजू पर लिखा सुसाइड नोट, फांसी लगाकर की आत्महत्या : पति व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज इनबॉक्स

इंदौर : महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए केंद्र ने जारी की 20.25 करोड़ की पहली किश्त : *हरोली के 22 से अधिक गांवों की 50 हजार कनाल भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ*

उपमुख्यमंत्री की ‘हर खेत को पानी’ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सुफल है यह योजना रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर के दो बच्चे नेशनल मीनज कम मैरिट सकार्लशिप के लिए चुने गए

गढ़शंकर-गढ़शंकर के गांव बीरमपुर के सरकारी हाई स्कूल के दो बच्चे नेशनल मीनज कम मैरिट सकार्लशिप के लिए चुने गए। स्कूल अध्यापक जसपाल सिंह शौंकी ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर के दो...
Translate »
error: Content is protected !!