हरियाणा सरकार की याचिका सोमवार को खारिज : 22 वर्षीय किसान की पुलिस की गोली लगने से हुई मौत का मामला

by

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान एक 22 वर्षीय किसान की कथित तौर पर पुलिस की गोली लगने से मौत मामले में उच्च न्यायालय की ओर से दिये गये न्यायिक जांच के आदेश को चुनौती देने वाली हरियाणा सरकार की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। यह युवक केंद्र सरकार से अपने फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का कानून लागू करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर आंदोलन करने वाले किसानों में शामिल था।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने हरियाणा सरकार की यह दलील कि उच्च न्यायालय के आदेश से पुलिस बल के मनोबल पर असर पड़ेगा, खारिज करते हुए कहा कि इस आशंका (मनोबल गिरने का) का कोई आधार नहीं है। पीठ ने कहा कि न्यायिक जांच के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वालों के पास कुछ वास्तविक आशंकाएं हैं।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आंदोलनकारी किसान की मौत के मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) की एक समिति गठित करने का आदेश पारित किया था। न्यायालय ने यह आदेश सात फरवरी को दिया था। शीर्ष अदालत की पीठ के समक्ष हरियाणा सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी थी कि जांच के आदेश से पुलिस बल के मनोबल पर असर पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यस्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर खन्ना ने किया रेमन डोगरा को सम्मानित महंत उदयगिरि जी महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप छात्रा को भेंट की पवित्र माला

होशियारपुर 27 सिमम्बर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राज्य स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा को महंत श्री उदयगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्मानित किया। इस...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा में 50 नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी मनाई

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा/होशियारपुर, 20 जनवरी :  सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी होशियारपुर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ. राज रानी द्वारा विश्वकर्मा मंदिर,...
Translate »
error: Content is protected !!