हरेक गांव तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता –  हरदीप सिंह मुंडियां

by

कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने गांव हयातपुर में 62.45 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जल सप्लाई स्कीम का किया शिलान्यास

-गांव डालोवाल में 54.50 लाख रुपए की लागत से बनी जल सप्लाई स्कीम का किया उद्घाटन
 
राकेश शर्मा1 l  मुकेरियां/होशियारपुर, 23 जुलाईः पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व पुनर्वास व आपदा प्रबंधन, जल सप्लाई व सेनिटेशन, आवास निर्माण व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण व विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज प्रो. जी. एस मुल्तानी की मौजूदगी में ब्लॉक मुकेरियां के गांव हयातपुर में 62.45 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जल सप्लाई स्कीम का शिलान्यास किया और ब्लॉक हाजीपुर में 54.50 लाख रुपए की लागत से बनी जल सप्लाई स्कीम का उद्घघाटन किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और बीमारियों में भी कमी आएगी। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की जरूरतमंद इलाकों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की नीति अत्यंत प्रभावी और कारगर साबित हो रही है। सबसे पहले उन्होंने मुकेरियां के हयातपुर गांव में 62.45 लाख रुपए की लागत से जल सप्लाई स्कीम का शिलान्यास करते हुए बताया कि इससे पहले हयातपुर गांव को कोटली खास जल सप्लाई स्कीम के तहत पानी मिल रहा था, लेकिन इसमें शामिल अन्य गांवों के कारण हयातपुर में पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब इस गांव को अलग करके नई जल सप्लाई स्कीम बनाई जा रही है। इस स्कीम के तहत 200 एमएम डायमीटर का ट्यूबवेल 150 मीटर गहराई तक लगाया जाएगा, 50000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई जाएगी और 5886 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 7.50 बीएचपी की पम्पिंग मशीनरी और पम्प चेम्बर का निर्माण भी किया जाएगा। इस योजना से कुल 285 घरों के करीब 1618 लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी और इसका रख-रखाव गांव की पंचायत द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में 46 शौचालयों के निर्माण के लिए 6.90 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी, जिसका कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक हाजीपुर के अंतर्गत गांव डालोवाल में भी 54.50 लाख रुपए की लागत से बनी नई जल सप्लाई स्कीम का उद्घघाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले डालोवाल गांव दगन जल सप्लाई स्कीम के अधीन था, जिसमें दगन, डालोवाल और बंबोवाल तीन गांव शामिल थे। इस कारण डालोवाल में पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब इसे अलग कर नई जल सप्लाई स्कीम लागू की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत 200 एमएम डायमीटर का ट्यूबवेल 75 मीटर गहराई तक लगाया गया है, 50000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी स्थापित की गई है और 4176 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके साथ ही 6.00 बीएचपी की पम्पिंग मशीनरी और पम्प चेम्बर भी बनाए गए हैं। इस योजना से 160 घरों के 1045 लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति होगी। इसका रख-रखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है और पंचायत के पास इसके लिए 48000 रुपए की राशि भी उपलब्ध है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत डालोवाल में 48 शौचालयों के निर्माण के लिए 7.20 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है और यह कार्य भी पूरा हो चुका है।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मुंडिया ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि अक्टूबर में शुरू होने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुनिश्चित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि जुटाने में असमर्थ हैं। इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि लोगों का भरोसा भी सरकार पर और मजबूत होगा।
उन्होंने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशे की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और नशे की लत से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे इस बुराई से दूर रहें। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नशे को समाप्त करना है, बल्कि समाज में स्वस्थ और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देना भी है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर राजेश दुबे, एसई महेश कुमार, एक्सईएन तलवाड़ा अनुज शर्मा, एसडीओ रमित ठाकुर, जेई मंजीत के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा रोहित जसवाल। ऊना, 5 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज : फर्जी दस्तावेजों के मामले में अमेरिकी एम्बेस्सी ने दर्ज की शिकायत

लुधियाना: लुधियाना पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से शिकायत मिलने के बाद 7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमेरिकी दूतावास ने पुलिस को शिकायत की थी कि ये कंसल्टेंट...
article-image
पंजाब

Harkirat, Baneet, Anamika, and Gurasis

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.13 : The 31st Nikian Karumblan Literary Creation Competition, organized by Sur Sangam Vidyak Trust, Mahilpur, concluded successfully with an outstanding display of creativity and talent from students representing Hoshiarpur, Nawanshahr, and...
Translate »
error: Content is protected !!