हरोली अस्पताल में बुधवार को लगेगा मैडिकल कैंप: राम कुमार

by

ऊना 4 अक्तूबर: सिविल अस्पताल हरोली में बध्ुावार को एक मैडिकल कैंप का आयेाजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बताया कि इस मैडिकल कैंप में जहां चिकित्सीय जांच की जाएगी, वहीं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए जाएंगे। कैंप में विशेषज्ञ डाॅक्टर मरीजों की जांच करेंगे। प्रो. राम कुमार ने कहा कि इस कैंप में मैडिसन, शिशु, आंखों, हड्डियों, ईएनटी, साइकैट्रिक तथा सर्जन डाॅक्टर शामिल होंगे। उन्होंने अपील की कि बुधवार प्रातः 10 बजे हरोली अस्पताल पहुंचकर इस मैडिकल कैंप का लाभ उठाएं तथा जो दिव्यांग अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाना चाहते हैं, वे भी समय पर पहंुचना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत और श्रीलंका के विशेषज्ञों ने जायका के कार्यों का किया निरीक्षण : स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

धर्मशाला, 17 दिसंबर। हिमाचल फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत किये गये कार्यों का जाईका इंडिया एवं जाईका श्रीलंका से आयें विशेषज्ञों ने धरातल पर निरीक्षण किया तथा विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जा रहा है इस कड़ी में न केवल नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ...
हिमाचल प्रदेश

जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं, टेस्ट से हुई पुष्टि

ऊना (16 जनवरी)- जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं की बर्ड फ्लू टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो साल से कम सजा वाले अपराध में दोषी करार याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने पासपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!