हरोली को 20 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएमः प्रो. राम कुमार

by

कांगड़ में दोपहर एक बजे मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह
ऊना, 8 सितंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि 10 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हरोली विस क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समारोह में केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह हरोली विस क्षेत्र के कांगड़ में दोपहर एक बजे से आरंभ होगा।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने हरोली प्रवास के दौरान लगभग 19.84 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर 4.50 करोड़ की लागत से हरोली के बचे हुए घरों को नल प्रदान करने की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह 4.65 करोड़ की लागत से ईसपुर जोन की पेयजल परियोजना, 4.40 करोड़ की लागत से बाथड़ी जोन परियोजना, 2.10 करोड़ की लागत से धर्मपुर जोन परियोजना, पालकवाह गांव के लिए 2.07 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खड्ड में 69.28 लाख की सिंचाई परियोजना, 75.25 लाख रुपए की पंजुआणा सिंचाई परियोजना तथा 68 लाख रुपए की लागत से पालकवाह में बने जल गुणवत्ता एवं निगरानी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में खत्म हुआ पूर्व विधायक होशियार सिंह का पेंशन विवाद…2 हफ्तों में जारी होगा पैसा

एएम नाथ l देहरा : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया है. अदालत ने यह फैसला विधानसभा सचिवालय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि गई जान

एएम नाथ। हमीरपुर :   हमीरपुर जिला में थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत टीकर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि जान चली गई है। हालांकि उपचार...
Translate »
error: Content is protected !!