*हरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात – शुरू हुई दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा*

by
रोहित जस्वाल। ऊना, 14 फरवरी। हरोली क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा की सौगात दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा संचालित यह सेवा शुक्रवार 14 फरवरी से नियमित रूप से शुरू हो गई है। दुलैहड़-झुगियां-ऊना रूट पर प्रतिदिन चलने वाली इस बस सेवा से स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक और नियमित परिवहन सेवा मिलेगी। यह सेवा विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों और नौकरीपेशे वालों के लिए बेहद सुविधाप्रद होगी।
May be an image of 11 people and text
एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह बस दुलैहड़, लालूवाल, हीरां नगर, गोंदपुर झुगियां, सिंगा, बाथू, वट कलां, टाहलीवाल, नंगल खुर्द, ललड़ी, चंदपुर, पालकवाह, हरोली और रामपुर होते हुए ऊना पहुंचेगी। शाम को ऊना से यह वापिस इसी रूट से होते हुए दुलैहड़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा प्रतिदिन सुबह 7.05 बजे दुलैहड़ से चलकर 9.55 बजे ऊना पहुंचेगी, जबकि शाम 3.30 बजे ऊना से रवाना होकर 6.15 बजे दुलैहड़ पहुंचेगी।
*जनता ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार*
इस नई परिवहन सुविधा के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। हीरां नगर के उप प्रधान रमेश धीमान ने कहा कि यह बस सेवा हरोली क्षेत्र के निवासियों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। वहीं, वट कलां की पूर्व प्रधान उर्मिला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बस सेवा की हमें बड़ी आवश्यकता थी। वट कलां के लिए यह पहली नियमित बस सेवा है। यह सब उपमुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने इसके लिए पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधायक संजय रत्न ने बारी कलां में 30 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी 8 जनवरी:  विधायक संजय रत्न ने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त

चंबा, 28 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘ईट राइट मेला’ – ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा : मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना – DC जतिन लाल

रोहित भदसाली :  ऊना, 3 अक्तूबर. ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली का बिल : बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा – सीएम द्वारा सब्सिडी छोड़ने के बाद आया यह बिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था।...
Translate »
error: Content is protected !!