हरोली पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार : कर्मचारी ने चुराई थी 5.50 लाख की स्टील मोल्ड, 10,000 रुपये नकदी भी थी गायब

by

हरोली : गोंदपुर जयचंद स्थित एक फैक्टरी डायनेमिक विल्डिग कान्सेप्ट कंपनी से मशीनें और नकदी चुराने वाले सुपरवाइजर को पुलिस ने (जगराओं) लुधियाना से हरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अवनीश निवासी गांव माधोपुर डाकघर व थाना तितरो तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कंपनी के कर्मचारी ने ही चोरी कर सामान बेचा दिया था।
9 अप्रैल को फैक्टरी मालिक गुरचरण सिंह देओल ने शिकायत दर्ज करवाई कि अवनीश बतौर सुपरवाइजर फैक्टरी में काम करता है। उसके पास ही मशीनरी का जिम्मा है। उसे गुरजीत कुमार ऑपरेटर ने सूचना दी कि फैक्टरी से एक स्टील मोल्ड चोरी हो गया है। स्टील मोल्ड की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये है। इसके साथ 10,000 रुपये नकदी भी गायब थी। घटना के बाद से अवनीश भी गायब चल रहा था और फोन भी बंद था। उन्होंने अवनीश पर चोरी का शक जाहिर किया। पुलिस अब आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर रिकवरी करने की तैयारी मे है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने आरोपी को गिरफतार करने की पुष्टी की है । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चोरो पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है व आम जनता का सहयोग भी हरोली पुलिस को लगातार मिल रहा है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश की मातृशक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम ठाकुर

कहा, सर्वाइकल कैंसर से बेटियों के बचाव और सुरक्षित जीवन देने के लिए टीकाकरण का लाभ उठाएं एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आग का तांडव : करीब 50 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

ऊना :  गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ हिमांशी शर्मा ने कूड़ा हटाने के दिए निर्देश

हमीरपुर 22 नवंबर: जिला मुख्यालय के आस-पास कुछ स्थानों पर कूड़े की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत दडूही में कर्मचारी चयन आयोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान कांग्रेस पार्टी में शामिल : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरतेज सिंह पन्नू ने कांग्रेस परिवार में किया स्वागत

धीमान ने पार्टी को मजबूत करने का दिया भरोसा गढ़शंकर, 12 सितंबर। लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरतेज सिंह पन्नू ने जय गोपाल...
Translate »
error: Content is protected !!