हरोली में पोषण जागरूकता शिविर के जरिए महिलाओं को किया जागरूक

by
रोहित भदसाली।  ऊना 20 सितम्बर :  समेकित बाल विकास परियोजना हरोली में पोषण माह के तहत खंड स्तरीय पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस पोषण जागरूकता शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने की। इस दौरान पोषण रैली भी निकाई जिसमें आंगबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और हरोली कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।
जागरूकता शिविर में डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोषण माह पांच थीमों पर आधारित है जिनमंे एनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी शामिल है। उन्होंने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान परियोजना अधिकारी शिव सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को पोषण माह के महत्त्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर शारीरिक विकास के लिए मिनरल्स युक्त और कैल्शियम युक्त आहार लेना बेहद जरुरी है। इसके पश्चात राजकीय महाविद्यालय हरोली की प्रोफेसर विंदिया चंदेल व शंकुतला राणा ने शिविर में उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को योगा करवाया गया।
इस मौके पर पर्यवेक्षक नीलम सैनी, पुष्पा देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा, सेवानिवृत सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए लगेंगे परीक्षण शिविर : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी बताया कि ज़िला प्रशासन के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (अलमिको) मोहाली पंजाब द्वारा एनएचपीसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत दिव्यांगजनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर CDPO कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में आयोजित

ऊना, 16 दिसम्बर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी व अन्य समारोहों के लिए भी लोग डिपो से सस्ती दरों पर खाद्य तेल सकेंगे

रोहित भदसाली। शिमला :  अब लोगों को शादी और अन्य समारोहों के लिए भी डिपो से सस्ती दरों पर खाना पकाने का तेल मिल सकेगा। खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!