हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

by
ऊना, 21 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है, और यह सुनिश्चित करना हमारा प्रयास है कि उनकी खुशी और मुस्कान हमेशा कायम रहे।
May be an image of 12 people, people studying, hospital and text
उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिले में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी बच्चों की शिक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की गई है। ये केंद्र इन बच्चों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहे हैं।
No photo description available.
इस अवसर पर शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष सीवी पाठक ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2006 से समिति प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। साथ ही, उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों में रिक्त अध्यापक पदों के लिए समिति ने 42 अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित की है।
May be an image of 4 people and people smiling
इससे पहले, उपायुक्त जतिन लाल ने स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय हरोली का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। कोई भी छात्र यहाँ आकर अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन कर सकता है। इस दौरान शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने पुस्तकालय में किताबों, बिजली और पानी की समस्याओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया ।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, गुगलैहड़ के प्रधान उपनिश पाल, बीडीओ गगरेट सुरेश जेटली सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी को गुगल कंपनी में नौकरी, 60 लाख का पैकेज

हमीरपुर।  हमीरपुर भोटा की अर्शिता का चयन गुगल में सोफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुई है। अर्शिता ने बैंगलोर के गुगल के ऑफिस में ज्वाइनिंग दे दी है । उनका वार्षिक पैकेज लगभग 60...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 गाय व 6 भैंस पालकर प्रतिदिन बेच रहे एक से डेढ क्विंटल दूध, हो रही है अच्छी आमदन : डेयरी फॉर्म चलाकर आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं देहलां के हरभजन सिंह

ऊना, 08 जुलाईः ऊना जिला के देहलां गांव के प्रगतिशील किसान 50 वर्षीय हरभजन सिंह डेयरी फॉर्म चलाकर परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले हरभजन सिंह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले का भव्य आगाज, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया शुभारंभ : नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान -विक्रमादित्य

तनोली-बल्ह खालसा सड़क के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा रोहित जसवाल /एएम नाथ। बंगाणा (ऊना), 24 जून. जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का बुधवार को भगवान श्री नरसिंह देव मंदिर परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस...
Translate »
error: Content is protected !!