हरोली विस में 6000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

by

ऊना : गृहिणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में 6000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये जा चुके हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मिनी सचिवालय हरोली में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरण समारोह के दौरान दी। इस अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र की 48 पंचायतों के लगभग 250 लाभार्थियों को घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस हल्के में कोई ऐसा परिवार नहीं रहा है, जिसके घर में रसोई गैस नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यदि कोई नया परिवार बनता है, वह इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पैंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से कम करके 70 साल किया गया है, जबकि चालू वित्त वर्ष के बजट के दौरान महिलाओं के लिए आयु सीमा 65 वर्ष कर दी गई है जिसके तहत 1500 रूपये प्रतिमाह उन्हें पैंशन प्रदान की जा रही है। इसके अलावा सहारा योजना को भी लागू किया गया है जिसके अन्तर्गत गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर तथा काम करने की क्षमता खो देने वाले व्यक्ति को चिकित्सा जांच के उपरांत 3000 रूपये प्रतिमाह पैंशन प्रदान की जाती है।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इलाज करवाने से वंचित न रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए परिवार कोे 5 सदस्यों तक के लिए 5 लाख रूपये तक बीमित किया गया है। इसके अलावा बीपीएल, मजदूर, रेहड़ी-फड़ी, मिस्त्री इत्यादि के कार्यों से आय अर्जित करने वाले लोगों को अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हिम केयर योजना आरंभ की गई है जिसमें एक साल के लिए 365 रूपये के प्रीमियम पर इन परिवारों के पांच सदस्यों को 5 लाख रूपये की राशि तक इलाज करवाने की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ साल में हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 600 टयूबवैलों को निःशुल्क थ्री फेज़ कनेक्शन की सुविधा प्रदान की गई है तथा साढे तीन सालों में लगभग 40 सम्पर्क सड़कों का कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है।
उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हरोली विधानसभा क्षेत्र में भी कई लोगों ने अपनों को खोया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र कोविड टीकाकरण करवाएं तथा स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। इसके अलावा कोविड सुरक्षा नियमों का पालन भी बनाए करें।
इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्षा रजनी देवी, अध्यक्ष बीजेपी हरोली नरेंद्र राणा, महामंत्री गुलविंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल सैणी, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, निदेशक कांगड़ा बैंक बलवंत ठाकुर, रजत राणा, अनीता कुमारी, अजय, कर्णवीर राणा, अनूप राणा, काका राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन को संपत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को उनकी संपत्ति संबंधी समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

एएम नाथ। सोलन  : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी हादसे के घायलों का DC जतिन लाल ने जाना कुशलक्षेम : मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार

ऊना, 25 मार्च :  उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर- नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!