हल्का गढ़शंकर में गरीब लोगों के राशन कार्ड काटना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर :19 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के गेहूं वाले राशन कार्ड काटने के मुद्दे पर गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज नेता निमिषा मेहता ने भगवंत मान सरकार व हल्का विधायक जैकिशन सिंह रोडी पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों से मुफ्त गेहूं की सुविधा छीनकर उन्हें तड़फाना, फिर उन्हें अपने दर पर आकर गुहार लगाने के लिए मजबूर करना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ विधायक पंजाब सरकार में डिप्टी स्पीकर है और हल्के के अधिकारी उनके इशारों पर काम कर रहे हैं। इसलिए जनता समझ चुकी हैं कि उनके मुँह से रोटी छीनने का काम ‘आप’ विधायक के इशारों पर किया गया है। निमिषा मेहता ने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं उन्हें 32 रुपये किलोग्राम आटा लेकर कौन देगा। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि एक तरफ गरीबों के राशन कार्ड काटे गए हैं वही दूसरी तरफ विधायक खुद को सही ठहराने के लिए राशन कार्ड दोबारा बनाने के लिए फार्म भरने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि वह गरीब लोगों को अपने दरवाजे पर लाना चाहते हैं कि वह लोग उनकी मिन्नतें करें। उन्होंने कहा कि अगर राशन कार्ड बनाने ही है तो पहले कटवाने नहीं चाहिए थे। भाजपा नेता ने कहा कि यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जिन्होंने लोगों से गेहूं के दो रुपये लेने बंद कर दिए थे, वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार गरीब लोगों के राशन कार्ड काटकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सरकार के समय उन्होंने गांव-गांव जाकर गरीब लोगों के राशन कार्ड बनवाये थे लेकिन आप विधायक गरीब लोगों की रोटी छीनकर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते में काटे गए कार्ड बहाल नही किये गए तो वह गरीब लोगों के हक में धरने प्रदर्शन करने के साथ साथ कानूनी तौर पर भी संघर्ष करेंगे। गौरतलब है कि गरीबों के राशन कार्ड काटे जाने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता गावो में जाकर लोगों से मिल रही है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके राशन कार्ड हर हाल में बहाल करवाकर ही दम लेगी।
फोटो : राशन कार्ड काटे गए लोगों से मिलकर जानकारी हासिल करते हुए भाजपा नेता निमिषा मेहता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने 21 स्कूलों को 81.61 लाख रुपए के चेक भेंट किए

क्षेत्र में 61 सिंचाई के ट्यूबवेलों का टैंडर पास – गोल्डी- गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा हलका से पूर्व विधायक तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेश के महासचिव श्री लव कुमार गोल्डी द्वारा गढ़शंकर के सरकारी सीनियर...
article-image
पंजाब

गांव कितना मेें श्री गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना के गुरूद्वारा गुरूनानक प्रकाश में गांव वासियों द्वारा श्री गूरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। पाठ के भोग पश्चात कीर्तनी जत्थे ने...
article-image
पंजाब

जूनियर असिस्टेंट की पत्नी की फोटो से छेड़छाड़ का मामला : सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

मोहाली : पंजाब शिक्षा विभाग के जूनियर असिस्टेंट की पत्नी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ थाना सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पत्नी का हत्यारे प्रोफेसर बीबी गोयल की Court ने जमानत अर्जी की खारिज

चंडीगढ़ । पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल को जिला अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। नवंबर 2021 को प्रो.गोयल की पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!