हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे

by
एएम नाथ। शिमला :  पुलिस वाले न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह कठिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार के लिए कम से कम 45 दिन का अतिरिक्त वेतन दे।
न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को पुलिस बल के कल्याण के लिए 13 अप्रैल, 2012 को गठित एक सदस्यीय राज्य पुलिस सुधार आयोग की सिफारिश के अनुसार तीन महीने के भीतर कोष बनाने का निर्देश भी दिया।
कोर्ट ने सरकार को पुलिसकर्मियों के लिए आवास योजना आरंभ करने और करियर के दौरान कम से कम तीन पदोन्नतियां देने के लिए नियमों में उपयुक्त संशोधन करने को कहा ताकि नौकरी में ठहराव को दूर कर दक्षता में सुधार हो सके। पुलिस विभाग को कर्मचारियों को छुट्टियां देने में उदारता बरतने का निर्देश भी दिया।
मुआवजा देने के आदेश
कोर्ट ने कहा, पुलिस बल के स्वजन को ड्यूटी के दौरान शारीरिक चोट लगने, दिव्यांगता होने या मृत्यु की स्थिति में उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
यातायात पुलिस को पर्याप्त अवकाश दें
कोर्ट ने सरकार को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यातायात पुलिसकर्मियों को गर्मियों में कर्तव्यों का निर्वहन करते समय पर्याप्त अवकाश दिया जाए। वहीं इन्हें हानिकारक गैसों और धुएं से बचाने के लिए मास्क देने चाहिए। सभी पुलिसकर्मियों की मेडिकल फिटनेस का आकलन करने के लिए हर तीन महीने में चिकित्सकीय जांच की जानी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पुलिस स्टेशन कुशल और लोगों के अनुकूल पुलिसिंग के लिए शिफ्टों में काम करें।
डॉक्टरों की भर्ती व विशेष चयन बोर्ड का हो गठन
कोर्ट ने कहा, सरकार को पुलिस बल के लिए विशेष रूप से योग्य डॉक्टरों की भर्ती करनी चाहिए। पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए विशेष चयन बोर्ड का गठन करने का भी निर्देश दिया ताकि पदों को समय पर भरा जा सके।
सरकार को पुलिस थानों के साथ पुलिस आवास कॉलोनियों में जिम और स्विमिंग पूल आदि सहित पर्याप्त मनोरंजन सुविधाएं प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया। प्रत्येक जिले में मनोचिकित्सक की नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया ताकि अत्यधिक दबाव और तनाव में रहने वाले पुलिसकर्मियों को परामर्श दिया जा सके।
एनओसी देने से जुड़े मामले में कैबिनेट का निर्णय किया रद
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने अनापत्ति प्रमाणपत्र देने से जुड़े एक मामले में कैबिनेट के निर्णय को रद कर दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने इस मामले में कानून के दायरे में रहते हुए नवीनतम निर्णय लेने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा, चूंकि कैबिनेट का निर्णय कानूनी तौर पर सही नहीं है इस कारण इसे कायम नहीं रखा जा सकता।
             कोर्ट ने सात जुलाई, 2023 को कैबिनेट द्वारा पारित आदेश को रद कर दिया और निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के मामले पर अपने स्तर पर नए सिरे से विचार करे और हाई कोर्ट द्वारा सीडब्ल्यूपी संख्या 7148/2022 में पारित निर्देश के अनुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के संबंध में निर्णय ले।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि प्रतिवादियों को बीएससी नर्सिंग की 60 सीट चलाने के लिए याचिकाकर्ता सोसायटी नर्सिंग कॉलेज नोगली (रामपुर) जिला शिमला के पक्ष में एनओसी/आवश्यक प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

एएम नाथ। चंबा, 14 अगस्त : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल 15 अगस्त को जिला चबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें अभिभावक – डॉ शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला, 18 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने अभिभावकों से आहवान करते हुए कहा कि वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 की मौत, 33 घायल हरिपुरधार में गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

एएम नाथ। सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुपवी से शिमला जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैंसर रोगियों व अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल प्रदान करने का उद्देश्य -मुख्यमंत्री ने पॉलिटिव देखभाल वाहन को किया रवाना

एएम नाथ / शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कैंसर रोगियों व अस्पताल जाने में असमर्थ और अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार है, को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल...
Translate »
error: Content is protected !!