हाईकोर्ट के फैसले ने सुक्खू सरकार की तानाशाही व भ्रष्टाचार किया बेनकाब : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार की मंशा, कार्यप्रणाली और तानाशाही नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने भ्रष्टाचार व तानाशाही पर पर्दा डालने की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक और बड़ी कोशिश पूरी तरह नाकाम हो गई है।

वीरवार को मंडी से जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के दायरे से बाहर करने की राज्य सरकार की अधिसूचना पर अंतरिम रोक लगाने के फैसले का पुरजोर स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय ने सरकार को कड़ा आईना दिखाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में घूम-घूमकर संविधान की दुहाई देती है, वही पार्टी आज हिमाचल प्रदेश में सत्ता का खुला दुरुपयोग करके हर दिन असंवैधानिक काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ वर्ष 2024 में विजिलेंस में दर्ज भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के मामलों को दबाने तथा जांच की गोपनीयता का बहाना बनाकर आरटीआई कानून का खुला उल्लंघन किया जा रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लडक़ी ने दूसरी लडक़ी पर थप्पड़ पर थप्पड़ किए रसीद

दौलतपुर चौक : सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमे एक लडक़ी ने दूसरी लडक़ी थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करती नजर आ रही है। जबकि सहमी हुई दूसरी अकेले होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सुख सरकार और केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारी विरोधी : सीटू

हमीरपुर : सीटू के बैनर तले इसके कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक पर निकाली को संबोधित करते हुए नेताओं ने हिमाचल की सुख सरकार और केंद्र की मोदी सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में 750 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती 2025

नई दिल्ली  : यदि आप बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रूप में आवेदन कर सकते हैं। यहां 750 पदों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित : 8 सितंबर तक मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध – अपूर्व देवगन

चंबा , 2 सितंबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसरण में संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!