हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर 50 हजार और कॉलेज पर लगाया एक लाख का जुर्माना

by
फरीदकोट :  स्वतंत्रता सेनानी के दत्तक पौत्र का एमबीबीएस में दाखिला रद्द कर अन्याय करना पंजाब सरकार और मेडिकल कॉलेज को भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट ने याची को दाखिला देने का आदेश देते हुए पंजाब सरकार पर 50 हजार तो वहीं मेडिकल कॉलेज पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
याचिका दाखिल करते हुए फरीदकोट निवासी समरवीर सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि उसके पिता को 1991 में बूर सिंह ने गोद ले लिया था, जो स्वतंत्रता सेनानी थे। इसके लिए आवश्यक अडॉप्शन डीड भी मौजूद है। ऐसे में याची स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित है और उसने इसी कोटा में एमबीबीएस के लिए आवेदन किया था। उसका आवेदन स्वीकार कर उसे बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दे दिया।
इसके बाद एक शिकायत दी गई कि याची स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों की श्रेणी में नहीं आता है। सरकार के 1995 के आदेश का हवाला देते हुए बताया गया कि इसके अनुसार केवल वही स्वतंत्रता सेनानी किसी को गोद ले सकता है, जिसकी अपनी संतान न हो। बूरा सिंह की पांच बेटियां थीं, ऐसे में याची के पिता को स्वतंत्रता सेनानी का बेटा नहीं माना जा सकता।
कॉलेज ने इस बारे में यूनिवर्सिटी से सलाह मांगी, यूनिवर्सिटी ने याची के पक्ष में सलाह दी। इसके बावजूद दाखिला खारिज कर दिया गया। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि 1995 के आदेश को 1991 में हुई अडॉप्शन डीड पर कैसे लागू किया जा सकता है। सांविधानिक ढांचा राज्य को एक
कल्याणकारी राज्य के रूप में देखता है, जो स्वाभाविक रूप से अपने नागरिकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने के लिए बाध्य है।
हाईकोर्ट ने कहा कि अदालतें मुकदमेबाजी से भरी पड़ी हैं। तुच्छ और निराधार विवाद न्यायालय का समय बर्बाद करते हैं और बोझ से दबे बुनियादी ढांचे को अवरुद्ध करते हैं। देश में राज्य सरकारें आज सबसे बड़ी मुकदमाकर्ता हैं और इसमें शामिल भारी खर्च सरकारी खजाने पर भारी बोझ डालता है। वर्तमान मामला इस बात का उदाहरण है कि राज्य की ओर से मुकदमेबाजी किस तरह से पूरी तरह से यांत्रिक और उदासीन तरीके से की जाती है। इस प्रवृत्ति पर तभी लगाम लगाई जा सकती है जब न्यायालय एक संस्थागत दृष्टिकोण अपनाएं जो इस तरह के व्यवहार को दंडित करे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवानी व भंडियार की जल सप्लाई के लिए 96 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डाली जाएगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी  

गढ़शंकर, 13 मई: गढ़शंकर से हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बीत इलाके के गांवों महिंदवानी व भंडियार को पानी सप्लाई करने वाली जल सप्लाई स्कीम बिल्ड़ों का मेहंदवाणी के...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया भोगपुर मर्डर केस : मुख्य आरोपी Chandigarh Airport से गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर :  जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज भोगपुर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर पकड़वाएं… 11000 इनाम पाएं, महिला सरपंच का एलान- सीएम मान के गांव से 10 किमी.दूर महिला सरपंच का गांव

सुनाम  :  आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो आतंकी पंजाब के सीमावर्ती गावों में घुसे : बंदूक दिखाकर धमका डिनर बनाने को कहा – पुलिस ने किया हाई एलर्ट जारी

गुरुदासपुर :   भारत और पाकिस्तान सीमा से लगे गांवों में आतंकवादी घूम रहे हैं। गांव वालों ने वहां की पुलिस को इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी...
Translate »
error: Content is protected !!