हाईकोर्ट ने बढ़ाई पूर्व मंत्री गिलजियां की मुश्किलें :

by

गिलजियां अग्रिम जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाएं : हाईकोर्ट
चंडीगढ़ :
हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को कोई राहत न मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्णनीय है कि गिलजियां ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर अपने खिलाफ दर्ज केस खारिज करने की मांग की थी। बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि यह अर्जेंट पिटीशन नहीं है और इसकी रेगुलर सुनवाई की जा सकती है। हाईकोर्ट में अभी छुट्टियां चल रही हैं। अगर गिलजियां को अग्रिम जमानत चाहिए तो वह लोअर कोर्ट जा सकते हैं।
संगत सिंह गिलजियां गिरफ्तारी से बचने के लिए कई दिनों से अंडरग्राउंड हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर जंगलात घोटाले के अंतगर्गत केस दर्ज किया हुआ है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दर्ज केस में कहा गया है कि गिलजियां के जंगलात मंत्री रहते ट्री-गार्ड खरीदे गए थे। इनमें करीब 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार : 46 लाख हवाला राशि बरामद

अमृतसर :  अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने दो हवाला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 46 लाख 91 हजार की हवाला राशि भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी से सीखिए…..अमित शाह ने संसद में बर्ताव को लेकर राहुल गांधी को दी नसीहत

नई दिल्ली : संसद में राहुल गांधी की स्पीच पर अमित शाह ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस सदन की गरिमा को पूरी दुनिया में बनाए रखें. जिस तरह की भाषा...
article-image
पंजाब

5 की मौत, 30 घायल : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर

फरीदकोट : पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब...
article-image
पंजाब

शिव शंकर लंगर समिति द्वारा अस्पताल को 4 व्हीलचेयर भेंट 

गढ़शंकर :  आज शिव शंकर लंगर समिति बंगा रोड गरशंकर ने सिविल अस्पताल गरशंकर को 4 व्हीलचेयर दान की। इस अवसर पर शिव शंकर लंगर समिति का प्रतिनिधित्व कुलविंदर कुमार और राकेश कुमार केशी...
Translate »
error: Content is protected !!