हाईकोर्ट में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला की जमानत पर सुनवाई दौरान सरकार को फटकार

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सरकार हाईकोर्ट में सिंगला से रिकवरी और सीधे पैसे मांगने के सबूत पेश नहीं कर सकी। डॉ. विजय सिंगला की जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को समय दिया था। उस वक्त भी सरकारी वकील इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं थे कि वह जमानत का विरोध करते हैं या नहीं। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकारी वकील ने और समय मांगा है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सिंगला हेल्थ मिनिस्टर बने थे। हालांकि अचानक सीएम भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। उन पर आरोप लगे कि सेहत विभाग के हर काम में उन्होंने 1 प्रतिशत कमीशन मांगा था। हालांकि सिंगला का तर्क है कि उनसे न तो कोई रिकवरी हुई और न ही उन्होंने किसी से कोई पैसा मांगा है। वह जांच के लिए अपन वॉयस सैंपल भी दे चुके हैं। सीएम मान ने सिंगला के पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग होने और उनके गलती कबूलने का दावा किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनसमस्याओं का निपटारा और समय पर नागरिक सेवाएं देना रहेगी मुख्य प्राथमिकता: एडीसी मेजर सुमित मुद्ध

होशियारपुर, 11 नवंबर  :पीसीएस (PCS) अधिकारी मेजर (डॉ.) सुमित मुद्ध ने बुधवार को जिला प्रशासकीय परिसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) यानी एडीसी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पंजाब सिविल सेवा...
article-image
पंजाब

बहू की मौत – स्कूटी सवार सास-बहू को बस ने कुचला : आरोपी चालक बस छोड़कर फरार

 अबोहर :  सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां एक बस ने स्कूटी पर जा रही सास-बहू को कुचल दिया। हादसे में बहू की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन! जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम समेत किन मंदिरों में सिर्फ हिंदू जा सकेंगे

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक अहम फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज घोषणा की कि गैर-हिंदुओं को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और उसके कंट्रोल वाले दूसरे मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!