वित्तीय घाटा पूरा करने के लिए नहीं बिकेगी Powercom की संपत्तियां, हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को सरकारी संपत्तियों के जरिए राजस्व जुटाने की योजना को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पावरकॉम की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगा दी।

यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि राज्य की वित्तीय प्राथमिकताओं पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। बता दें कि पंजाब सरकार ने वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए पावरकॉम की कई अहम संपत्तियों की पहचान की थी। जिनमें पटियाला की 50 एकड़ बडूंगर साइट और बठिंडा की थर्मल कॉलोनी की जमीन शामिल थी। अनुमान था कि इन संपत्तियों से करीब 1500 करोड़ रुपये की आय हो सकती है।

लेकिन इस प्रक्रिया के खिलाफ जनहित याचिका दायर हो गई। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि जब खुद सरकार पर पावरकॉम का 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक बिजली सब्सिडी का बकाया है और सरकारी विभागों के 2582 करोड़ रुपये के बिल लंबित हैं, तब संपत्तियां बेचकर संकट सुलझाना उचित नहीं है। डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान पावरकॉम की मालिकाना संपत्तियों के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है। पावरकॉम के इंजीनियर्स और कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि संपत्तियों की बिक्री से संस्था और कमजोर हो सकती थी। दूसरी ओर, सरकार के लिए यह फैसला वित्तीय प्रबंधन की नई चुनौती बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और राज्य की प्रगति और राज्य...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भुंबला को USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज होने पर विशेष सम्मान और बधाई

होशियारपुर : वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (Human Rights Commission of United Nations) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला (कंबाला) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र और देश का नाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
पंजाब

विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की जानकारी होगी एकत्रित

चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना...
Translate »
error: Content is protected !!