हादसे में कार सवार महिला की मौत : डीएवी स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई :

by

ऊना: ऊना में डीएवी स्कूल के पास नेशनल हाईवे-503 एक्सटेंशन पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला रीता की मौत हो गई, जो देहरा की रहने वाली है। उसका पति रमेश चंद और कार ड्राइवर चेतन कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें रीजनल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। सदर थाना ऊना में देहरा के रमेश चंद पुत्र मंगत राम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती पुलिस जांच में हादसे की वजह कार का ओवर स्पीड होना बताया जा रहा है। इसलिए चेतना के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसपी ने बताया कि मंगलवार रात रमेश चंद परिवार सहित चंडीगढ़ से अपने घर आ रहा था। जब वे ऊना में डीएवी स्कूल के पास पंहुचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे दीवार से जा टकराई। रमेश चंद, उसकी पत्नी रीता और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने रीता को मृत घोषित कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित : DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

संबंधित अधिकारी कौशल विकास से संबंधित संस्थानों की समय-समय पर करें निगरानी: उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा,3 जुलाई :   उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने 3.89 करोड़ से बनने वाले नाले का किया शिलान्यास

ऊना 22 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत रामपुर में 3.89 करोड़ से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। इस नाले का निर्माण ऊना शहर वर्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव : रात को अचानक घर से थी निकली

रोहित जसवाल। घुमारवीं  :  घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में वीरवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में मिला। लड़की रात को ही लापता हो गई थी।...
Translate »
error: Content is protected !!