हार की हताशा में हमारी जन सभाओं में व्यवधान डाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

by
सत्ता का दुरुप्रयोग करके के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है सरकार
एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह और सदर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जिस तरह से भाजपा को परेशान करने पर उतर आई है उससे साफ़ है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। कांग्रेस के नीति और नीयतविहीन नेताओं नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं की कोई काट नहीं खोज पा रहे हैं और जगह-जगह लोगों द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों के बदले उन्हें ही सहयोग देने की खबरों से कांग्रेस खूब वाक़िफ़ हैं। इसलिए अब कांग्रेस सत्ता के दुरुपयोग पर उतर आई है। मेरी जनसभाओं में व्यवधान डाला जा रहा है। स्पीच के दौरान बिजली काटी जा रही है। कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पुलिस द्वार रेड करवा कर उन्हें परेशान करना चाहते हैं। इस मौक़े पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा और बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी समेत तमाम पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाहट में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली मंडी में न होने पाए इसके लिए सारे हथकंडे अपना लिए। पड्डल ग्राउंड को अपने नेताओं के लिए तीन दिन के लिए बुक करवा दिए। अब जब प्रधानमंत्री पहले ही आ गये तो अब कांग्रेस रैली ही नहीं करना चाह रही है। क्योंकि कांग्रेस संगठन ने हाथ खड़े कर दिये कि हम भाजपा के जैसे रैली कर ही नहीं सकते हैं। अब कांग्रेस के नेता अलग-अलग जगह जनसभा कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने जो बड़ी-बड़ी बातें की थी वाज वहीं उनके गले की फ़ांस बन रही है। विधानसभा चुनाव के समय में जो भी बड़बोले वादे किए गए थे कांग्रेस की सरकार आने के बाद उनके बारे में बात होती नहीं हुई। अब फिर से वही नेता हिमाचल में आ रहे हैं। प्रदेश के लोग उन नेताओं का इंतज़ार कर रहे हैं। उनसे जवाब मांग रहे हैं। जिसका जवाब देते नहीं बन रहा हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के वर्ष-2025 कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया सहित अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट कोड 903 और 939 के रिजल्ट निकालने का फैंसला : पेंडिंग भर्तियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

एएम नाथ। शिमला : लंबित भर्तियों को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में पोस्ट कोड 903 और 939 के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
Translate »
error: Content is protected !!