हार के डर से देश भर चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे नेता, लौटा रहे हैं टिकटें : अभी तो सिर्फ़ ट्रेलर है, मोदी के तीसरे कार्यकाल में आएगी पूरी पिक्चर : जयराम ठाकुर

by
नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने की बात करते हैं तो इंडी गठबंधन मोदी को रोकने की
मोदी 3.0 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे
एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। विकास के जो काम अभी देश में दिखाई दे रहे हैं वह तो सिर्फ़ ट्रेलर हैं। पूरी पिक्चर तो मोदी 3.0 में दिखेगी। जनहित के लिए किए जाने वाले काम से हर देशवासी को लाभ मिलेगा। कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं रहेगा। आज भी नरेन्द्र मोदी द्वारा लाखों करोड़ के बजट से सैकड़ों योजनाएं चल रही हैं। सभी योजनाओं में एक लाख दो लाख नहीं करोड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं और उन योजनाओं के बजट बीस-तीस हज़ार करोड़ नहीं, लाख करोड़ में हैं। सिर्फ़ किसान सम्मान निधि की बात करें तो इस योजना के 12 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी परिवार हैं और इस योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि किसानों को दी जा चुकी है। आयुष्मान योजना के द्वारा ही देश की 60 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कवरेज मिली है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। चार करोड़ परिवारों को घर और लगभग 12 करोड़ परिवारों को शौचालय बिना किसी भ्रष्टाचार के  मोदी सरकार के दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाया है। नेता प्रतिपक्ष आज सिराज विधान सभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र जंजेहली, ज़रोल और बग़स्याड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।  इस दौरान उनके साथ सिराज विधान सभा के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिये थे कि आने वाले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे और आज़ादी के सौ वर्ष पूरे होने के पहले ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। दूसरी तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन का क्या लक्ष्य है? हर हाल में नरेन्द्र मोदी को रोकना। नरेन्द्र मोदी को रोकने का क्या मतलब है? भारत के विकास को रोकना, भारत की बढ़ती आर्थिक, सामाजिक, सामरिक शक्ति को रोकना। कांग्रेस के घोषणा पत्र से यह साफ़ हो गया है। कांग्रेस की राजनीति में भारत के विकास के विजन की बजाय सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को रोकने के षड्यंत्र हैं। इसी कारण आज कांग्रेस की यह हालत हो गई है कांग्रेस को ढूँढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। गठबंधन में कोई कांग्रेस को दहाई में सीटें देने को राज़ी नहीं हैं। कांग्रेस जिसे टिकट देना चाहती वह कांग्रेस पार्टी ही छोड़ दे रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं को कांग्रेस की वस्तुस्थिति का अंदाज़ा हो गया है इसीलिए लोग कांग्रेस की टिकटें लौटा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस ये क्यों नहीं बताती कि पिछले 7 दशक में देश के साथ सबसे ज़्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। इनके किए घोटाले, दिए अत्याचार, थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है। यह लोग भारत के टुकड़े करना चाहते हैं और इस घोषणा पत्र में मानसिकता दिखती है कि देश को पीछे कैसे ले जाना चाहते हैं। महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के शीर्ष से लेकर गली के नेता आये दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने तो हमारी माननीय राष्ट्रपति से लेकर अन्य महिला सांसदों एवं नेताओं पर जो टिप्पड़ियां की हैं उससे कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को दिख जाती है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि काँग्रेस ने चालीस साल से गरीबी हटाओ के सिर्फ़ नारे लगाए। लेकिन देश के ग़रीबों के लिए असल में काम तब शुरू हुए जब एक बेहद साधारण परिवार से निकला कर्म योगी देश का प्रधान सेवक बना।  तब जाकर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत एक अकल्पनीय विकास यात्रा पर है, और आज देश को निरंतरता और स्थिरता को बनाए रखने की जरूरत है। आपका एक-एक वोट इस दिशा में महत्वपूर्ण है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 हज़ार रुपए सीधे अकाउंट में : भारत सरकार ने इन युवाओं के लिए बजट में किया ऐलान

नई दिल्ली  : रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश करने वाले युवा व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेताओं की कटी जेबें : हमीरपुर में कांग्रेस प्रचार कमेटी की जनसभा दौरान, एक नेता का 60,000 रुपये का मोबाइल चोरी

रिष्ठ नेता का महंगा मोबाइल चोरी हमीरपुर : कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित जनसभा में 7 पदाधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!