हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी देने के साथ- साथ शुभमन गिल को बतौर उप- कप्तान

by

नई दिल्ली : टीम इंडिया के मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में अधिक ध्यान न देकर टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट को अधिक महत्व दे रही है. टीम इंडिया को अपनी अगली दो सीरीज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है लेकिन एक बार साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हो जाएगा तो उसके बाद टीम इंडिया एक बार फिर वनडे क्रिकेट पर अधिक ध्यान देगी. इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई (BCCI) ने आपस में बातचीत करने के बाद टीम इंडिया का साल 2026 में न्यूजीलैंड दौरा तय किया है. अक्टूबर- नवंबर 2026 में होने वाले इस न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए ऐसा माना जा रहा है कि सिलेक्शन कमेटी अजीत अगरकर की अगुवाई में टीम इंडिया की कप्तानी इस समय टीम के लिए तथाकथित सबसे घमंडी खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी देने के साथ- साथ शुभमन गिल को बतौर उप- कप्तान टीम स्क्वॉड में शामिल कर सकती है.

अक्टूबर- नवंबर 2026 में टीम इंडिया करेगी न्यूजीलैंड का दौरा : टीम इंडिया साल 2026 के अक्टूबर- नवंबर के महीने में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया उस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले 3 वनडे मैच टीम इंडिया (Team India) के लिए वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती है. जिस कारण से सिलेक्शन कमेटी न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले 3 वनडे मैचों के लिए एक मजबूत टीम स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है.

रोहित नहीं हार्दिक पांड्या होंगे टीम इंडिया के कप्तान : टीम इंडिय के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 37 वर्ष है. ऐसे में रोहित शर्मा के लिए टीम इंडिया के लिए अगले कुछ और वर्ष इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना मुश्किल हो सकता है. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को कप्तान बनाने की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम इंडिया (Team India) के लिए वनडे क्रिकेट में कप्तानी करने का मौका दे सकती है.

शुभमन गिल साल 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे टीम के उप- कप्तान : शुभमन गिल (Shubman Gill) इस समय टीम इंडिया के लिए वाइट बॉल फॉर्मेट में उप- कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा अगले 1 वर्ष में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला भी करते है तो टीम मैनेजमेंट उनकी जगह पर टीम के कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के नाम का ऐलान करने के बजाए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान कर सकती है.

न्यूजीलैंड दौरे के वनडे सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया का स्क्वॉड : शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रियान पराग, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
article-image
पंजाब

VERKA LEADS DAIRY REVOLUTION IN

Mohali/Daljeet Ajnoha /April 28 : Punjab’s dairy sector continues to witness remarkable progress, with Milkfed Punjab and its flagship brand Verka playing a key role in strengthening the rural economy and supporting milk producers....
article-image
पंजाब

*डी.टी.एफ. ने काले बिल्ले लगाकर अधिसूचना का विरोध किया*

गढ़शंकर, 17 जुलाई :  पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब जिला होशियारपुर के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 17 जुलाई, 2020 के पत्र को रद्द करवाने के...
article-image
पंजाब

एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी ‘ समारोहों की शुरुआत 3 फरवरी से होगी : प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने NRI पंजाबियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और उनके मुद्दे को जल्द ही हल किए जाएंगे। पंजाब सरकार ने प्रवासी...
Translate »
error: Content is protected !!