हिंदी दिवस पर प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला काव्य रत्न सम्मान 

by
होशियारपुर : राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिंदी काव्य रत्न से सम्मानित किया गया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुत क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता पर जो प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा रखने वाली प्रोफेसर सरोज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।इन्हें अब तक दर्जनों  सम्मान मिल चुके हैं।इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि में मयालु जी का कहना है कि प्रोफेसर सरोज शर्मा की रचना जीवंत लगती है,उन्होंने बड़े अच्छे अच्छे शब्दों का चयन चयन किया है। ऐसे लेखकों से ही वास्तविक समाज का निर्माण होता है, जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर इन्हें  राज्य की प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान करने की आवश्यकता है इस सम्मान के लिए सरकारी शिवालिक कॉलेज नया नंगल के प्रिंसिपल श्रीमती सीमा सैनी तथा अध्यापक गणों ने प्रोफेसर सरोज शर्मा को शुभकामनाएं दी तथा आगे भी इसी प्रकार हिंदी साहित्य के लिए कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनी एक्सचेंजर से 30 लाख की लूट का मामला : वारदात का मास्टर माइंड दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी निकला, लूट की रकम से खरीदा मोटरसाइकिल

अमृतसर : लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर से 30 लाख की लूट की है पुलिस द्वारा इस बारदात को 24 घंटे में हल कर लिया गया है वारदात का मास्टर माइंड दुकान पर ही काम...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध — शिमला व धर्मशाला में सैंकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन*

एएम नाथ । शिमला, 10 मार्च, केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के विरोध में आज देशव्यापी आह्वान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। हिमाचल...
article-image
पंजाब

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

गढ़शंकर: पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव पदराणा में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गढ़शंकर पुलिस द्वारा दी जानकारी मुताबिक पुलिस को मिली सूचना मुताबिक गढ़शंकर के गांव पदराणा में आज सूचना मिली...
article-image
पंजाब

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!