हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने लिया हिरासत में : सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर मैं आत्मदाह करता हूं तो इसकी जिम्मेवार होगी पुलिस

by

जालंधर : परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर मैं आत्मदाह करता हूं तो इसकी जिम्मेवार पुलिस होगी। सुभाष गोरिया शिवसेना से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। बावजूद इसके पुलिस की तरफ से उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया गया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने सुभाष को हिरासत में ले लिया।
सुभाष गोरिया ने वीडियो में साफ कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी वेस्ट होंगे। 23 नवंबर को सुभाष गोरिया को विदेशी नंवर से लगातार जान से मरने की धमकियां मिल रही थी। लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की। पुलिस की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी। सुभाष ने कहा कि धमकी देने वाले कहते थे कि सरकार ने उनका सौदा किया है और उन लोगों को मेरे करीबी और घरवालों के बारे में सब कुछ पता है जिसके बाद मैंने सोचा कि दूसरे के हाथों से मरने से अच्छा है हम खुद ही आत्मदाह कर ले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*दरबार जाहिरा पीर दारा पुर में वार्षिक जोड मेले का आयोजन किया गया

इस अवसर पर कव्वाल पार्टियों और नकाल पार्टियों ने कव्वालियों और नक़लों के माध्यम से बाबा जी के चरणों में अपनी हाज़िरी लगवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के दरबार...
article-image
पंजाब

सांसद बिट्‌टू और पूर्व विधायक तलवाड़ का गैंगस्टर जिंदी रहा है नजदीकी : सीआइए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश

लुधियाना :लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार सीआईए टीम रेड कर रही है। सीआईए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

अमृतसर – गणतंत्र दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक...
article-image
पंजाब

2025 में अपराधियों का हुआ हिसाब-किताब…13 खतरनाक अपराधी ढेर, 916 गिरफ्तार : सीएम भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ः पंजाब में नशीले पदार्थों और संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है. पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!