हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

by

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30 अक्तूवर तक वढ़ाए जाने के कारण हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में दाखिला लेने वालों की भीड़ लगी हुई है । हिम गौरव आई टी आई के निदेशक सतीश जोशी ने वताया कि दाखिला लेने वालों में हिमाचल के ईलावा पंजाव, विहार , यूपी के लोगों के वच्चे भी दाखिला लेने में काफी उत्साह दिखा रहे हैं। जिस कारण कुछ ट्रेडों में कुछ सीटें ही खाली वची हैं। जिस कारण हिम गौरव संस्था ने महाऋर्षि वाल्मिकी के प्रकाशोत्सव पर सभी अनुसूचित जाति के वच्चों के दाखिले पर 20 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है वहीं भूतपूर्व सैनिकों तथा सेवारत सैनिकों व पुलिस कर्मचारियों के वच्चों को किसी भी जाति से सम्बन्ध रखता हो दाखिला फीस में भी 20 प्रतिशत की छूट देने का फैसला लिया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि जो छात्र दाखिला लेकर घर वैठे हुए हैं व आई टी आई ट्रेनिंग के लिए नही आ रहे हैं उनकी हाजरी राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा तक यदि 80 प्रतिशत से कम हुई तो आई टी आई से उसका नाम काट दिया जाएगा तथा किसी भी सूरत में उसका दूसरी बार दाखिला नहीं होगा। उन्होने यह भी वताया कि हिम गौरव आई टी आई में हिमाचल से सम्बन्ध रखने वाले गरीव वच्चों को हिमाचल सरकार से कौशल विकास भत्ता भी मिलेगा। जोशी ने वताया कि हिम गौरव आई टी आई से आई टी आई कोर्स करने वाले सभी वच्चों की पलेसमैन्ट हिम गौरव संस्था द्वारा करवाई जाती है और पिछले 16 सालों में सैकड़ों युवक हिम गौरव से आई टी आई कोर्स करके सरकारी व गैर सरकारी तथा मल्टीनैशनल कम्पनियों में रोजगार पा चुके हैं तथा अभी भी वैल्डर, फिटर व डीजल मकैनिक की दस दस रिक्तियां रोजगार के लिए वड़ी वड़ी कम्पनियों में खाली हैं तथा जो कुशल कारीगर इन ट्रेडों में रोजगार पाना चाहता हैं वह अपने समस्त दस्तावेज लेकर हिम गौरव आई टी आई के कार्यलय में सम्पर्क करें। रोजगार व दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निर्धारित हेागा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 03 दिसंबर। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से बीएड कालेज द्रोणाचार्य रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
Translate »
error: Content is protected !!