हिम गौरव आई टी आई में राष्ट्रीय किशौर स्वस्थ्य कार्यक्रम का किया आयोजन

by

सन्तोषगढ़।   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिवस पर स्वस्थ्य विभाग मैहतपुर वसदेहडा के वीएमओ के दिशानिर्देशों के तहत सीएचसी सन्तोषगढ के मैडिकल ऑफिसर डा- अरविन्द शर्मा के नेतष्त्व में आज हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय किशौर स्वस्थ्य कार्यक्रम का आयोजन करके आई टी आई के वच्चों व स्टाफ को जागरूक किया गया। डा- अरविन्द ने कहा कि स्वस्थ्य विभाग ने पूरे देश में कोविड पर अब नियऩ्त्रण पा लिया है परन्तु फिर भी इसकी रोकथाम के लिए वनाए गए नियमों की पालना अभी वन्द न करें। मास्क व सैनेटाईजर का प्रयोग करते हुए जिन युवाओं ने अभी तक कोविड इन्जैक्शन व कोविडशील्ड नहीं लगवाई है वो अपने अपने नजदीकी अस्पतालों में मुफत लगवांए । उन्होने यहां वच्चों को कोविड के प्रति सचेत किया वहीं युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए नशों से दूर रहने की सलाह दी । उन्होने कहा कि स्वस्थ युवा ही एक कुशल कारीगर वन सकता है व देश के विकास में अपना योगदान डाल सकता है। उन्होने नवालिक युवाओं को दो पहिया वाहन व अन्य वाहन न चलाने की भी अपील की और उसके दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर स्वस्थ्य विभाग की टीम ने यहां युवाओं का मार्गदर्शन किया वहीं विभाग की तरफ से वच्चों को रिफरैशमैन्ट वांटी गई जिससे सभी वच्चे गदगद हुए। इस कार्यक्रम में स्वस्थ्य विभाग की टीम के साथ दिनेश कुमार व अश्वनी कुमार यहां उपस्थित रहे वहीं हिम गौरव आई टी आई के प्रबन्धक रणवीर सिंह , ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार, अनुदेशक सतीश कुमार, तरूण, विशाल , विकास, प्रभजोत, पंकज, अक्षय व मैडम ममता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के वक्त प्रतिभा सिंह अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहीं : पत्र लिखने से काम नहीं चलेगा, प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की बात रखनी चाहिए -सुरेश कश्यप

शिमला : प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की बात रखनी चाहिए। हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने सांसद प्रतिभा सिंह पर पलटवार किया है। सुरेश कश्यप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिछले 4 वर्षों में कुटलैहड़ में 6556 परिवारों को प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशनः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने समलाड़ा, जसाणा, लखरूंह, हथलौण, जंडूर, दनोह, हटली व हटली पटियालां में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 3 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 आम आदमी पार्टी में शामिल

शिमला:  पंजाब में जोरदार जीत के बाद अव हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का  सिलसिलातेज हो गया है।  कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश के कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिये उप-चुनाव 25 फरवरी को : जिला की पीपलीवाला व बर्मा पापड़ी पंचायतों में होगा उपचुनाव

नाहन 20 फरवरी। जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिये उप-चुनाव आगामी 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होंगे। विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!