हिमंत के बयान देवभूमि का अपमान, भाजपा नेता जनता से माफी मांगें : कुशल मुंगटा

by

एएम नाथ।  शिमला। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान दिए गए बयानों को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कुशल मुंगटा ने उनके बयानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे देवभूमि का अपमान बताया है।

शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुंगटा ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने हिमाचल दौरे के दौरान जिस तरह के बयान दिए, वे शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस तरह के बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस प्रवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और सांसद अनुराग ठाकुर से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीफ या हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं करती। पार्टी जाति और क्षेत्र के आधार पर भी लोगों को बांटने में विश्वास नहीं रखती।

पदयात्रा को सांप्रदायिक मुद्दों से जोड़ने का आरोप

मुंगटा ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से आयोजित पदयात्रा को सांप्रदायिकता और हिंदू धर्म से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी राजनीति का विरोध करती है। हिमाचल प्रदेश की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव से है।

उन्होंने भाजपा नेताओं से हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग दोहराई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक गुट की जगह बोर्ड निगमों में तैनाती में कार्यकर्ताओं से होनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर की चर्चा

शिमला : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की, क्योंकि अभी मंत्री के 3 पद खाली हैं। राज्य में जल्द ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी सहकारी बैंकों के निदेशक मंडलों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। डलहौजी :  भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला क्षेत्रीय कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में संचालित शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के निदेशक मंडल (बीओडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 9 वार्डों के लिए भरे गए कुल 39 पर्चे

एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मई :  नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!