हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

by

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार
ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में एएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी कोर्स शुरू करने को स्वीकृति मिल गई है। दोनों कोर्स के लिए 30-30 सीटें स्वीकृत की गई हैं। प्रो. राम कुमार ने कहा कि एएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी कोर्स आरंभ होने से हरोली विस क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों का लाभ मिलेगा, क्योंकि यह दोनों कोर्स युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने हिमकैप्स कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार जताया।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हरोली विस क्षेत्र की हर मांग पूरी कर रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने पूबोवाल दौरे में लगभग 109 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए, जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। साथ ही सीएम ने गांव ठाकरां में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण करने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने पालवकाह में 100 बेड की क्षमता वाले ईएसआईसी अस्पताल खोलने के लिए हरसंभव प्रयत्न करने का आश्वासन भी दिया है।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पिछले चार वर्षों में हरोली विस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सलोह में 128 करोड़ रुपए की लागत से ट्रिपल आईटी संस्थान का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। किसानों की सुविधा के लिए 750 से अधिक निजी नलकूपों को थ्री फेज कनेक्शन प्रदान किया गया है। इससे हरोली विस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण के दौरान आमजन को न हो परेशानी : केवल पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर,30 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज एनएचएआई के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ शाहपुर से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

250-300 रुपये में होगा 5 लाख तक इलाज…सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट

नई दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाने की तैयारी...
Translate »
error: Content is protected !!