हिमवीर जागृति मंच ने स्कूल में पर्यावरण बारे किय्या जागरूक

by

इंदौरा ब्यूरो : “पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में जागरूकता अभियान की तीसरी कड़ी (वर्ष 2026) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरंडा (उपमंडल नूरपुर) में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व पंचायत प्रतिनिधियों ने हिमवीरों के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

जागरूकता सभा में छात्र-छात्राओं ने इस विषय पर वक्तव्य, समूहगान आदि प्रस्तुतियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसकी सराहना में उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में अध्यापकों, पंचायत प्रधान व हिमवीरों ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने हेतु विभिन्न सुझाव दिए तथा युवाओं को इस दिशा में पुनः और व्यावहारिक उदाहरण द्वारा समाज में इसकी जागरूकता उजागर करने का आह्वान किया।
रमेश, सेवानिवृत्त उप-कमांडेंट ने नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को इसे रोकने व व्यक्तिगत बचाव के संबंध में विभिन्न तरीके सुझाए। नरेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट) ने हिमवीर जागृति मंच द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न समाज सुधारक व देशभक्ति संबंधी अभियानों में सभी को सहभागिता करने का आह्वान किया। पर्यावरण पर हिमवीर के मंत्र ‘पेड़ लगाओ, पानी बचाओ-प्लास्टिक हटाओ’ को अमलीजामा पहनाने के लिए युवाओं को प्रेरणा दी।
रमेश सिंह, आई.जी. (सेवानिवृत्त) व हिमवीर अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से खुला वार्तालाप किया, जिसमें शान-शौकत, आत्मविश्वास, लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प व संघर्ष, जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना आदि महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं से प्रश्न-उत्तर हुए। उन्होंने बच्चों की उत्कृष्ट अनुशासन व प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का भविष्य सुरक्षित है।
सभा में 88 वर्षीय सहायक कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त स्थानीय निवासी श्री माया सिंह को उनकी देश व समाज के प्रति दी गई सेवाओं के उपलक्ष्य में स्थानीय शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष हिमवीर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, स्थानीय पंचायत व छात्र-छात्राओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कृष्ण महाजन, विद्यालय प्रधानाचार्य ने हिमवीर जागृति मंच को इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी इस विद्यालय में ऐसे ही प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होंगे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में पीलिया का बढ़ता प्रकोप, जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त के सख्त निर्देश, पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन तेज

हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी एएम नाथ। कुल्लू ‘: जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला से मांगा था पानी : पठानकोट में दिखे संदिग्ध का पंजाब पुलिस ने जारी किया स्कैच

 पठानकोट :  पंजाब पुलिस ने पठानकोट में बीती रात देखे गए सात संदिग्धों में से एक संदिग्ध का स्कैच जारी किया है।  पठानकोट के गांव फंगतोली में ये संदिग्ध देखे गए थे। जिस महिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 लड़कियों को रेप कर किया था ब्लैकमेल : अजमेर कांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, 5-5 लाख जुर्माना

रोहित भदसाली।अजमेर : देश के सबसे बड़े रेप और ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया है। राजस्थान के अजमेर के बहूचर्चित रेप-ब्लैकमेलिंग मामले में 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत : ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी

ऊना : कुरियाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अतुल शर्मा कुरियाला का रहने वाला था, जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना में...
Translate »
error: Content is protected !!