चुनावी जंग : हिमाचल कांग्रेस ने फूंका बिगुल: सरकार बनी तो महिलाओं को 1500 रुपए मासिक ,300 यूनिट तक बिजली फ्री ,5 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

by

शिमला । हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, चूंकि हिमाचल बिजली उत्पादक राज्य है। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पांच लाख युवाओं रोजगार दिया जाएगा। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगते हुए चुनावी बिगुल फूंक कर लोक लुभावनी घोषणायो में बाजी मार ली है। कांग्रेस दुआरा आम आदमी पार्टी की पंजाब में घोषणायो को यह कॉपी करने की कोशिश है। अव हिमाचल की जनता इन घोषणायो को कितना स्वीकार करेगी यह तो समय बताएगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह उन्होंने 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम स्कीम यानी OPS को लागू करने का दावा किया। यह निर्णय बीती रात कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार NPS कर्मचारियों का जमा शेयर वासप नहीं लौटाती है तो कांग्रेस OPS की बहाली के लिए लड़ाई लड़ेगी।
भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में 5000 जवान सेना में भर्ती के लिए नियुक्ति का पत्र इंतजार कर रहे थे। इस बीच मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वन रेंक वन पेंशन की बात कर रही थी वहीं अब नो रेंक नो पेंशन की बात कर रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में 5 लाख युवाओं को रोजगार का प्रावधान किया जाएगा। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। साथ ही स्टार्ट-अप के लिए 10 करोड़ रुपए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को दिए जाएंगे। इससे युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कर्ज ब्याजमुक्त रहेगा।

बघेल ने कहा कि जिन राज्य में कांग्रेस विपक्ष में है वहां आमतौर पर पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की चुनाव से पहले घोषणा नहीं की जाती। इन राज्य में चुने हुए विधायक ही सीएम का चयन करते आए है। इसलिए हिमाचल में भी चुनाव मिलजुल कर लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम बारे जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की  बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा  :   जिला मुख्यालय चंबा में वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगर वीरभद्र सिंह आज जीवित होते, तो वह विक्रमादित्य सिंह को जरूर डांट लगाते और माफी मांगने के लिए कहते : कंगना रनौत

एएम नाथ : रामपुर।  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं। कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दिए 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तैयार करने के निर्देश

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड...
Translate »
error: Content is protected !!