हिमाचल की तरह हरियाणा को भी ठगने की कोशिश में कांग्रेस – अब हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों पर नहीं करेंगे भरोसा: जयराम ठाकुर

by
पूरा देश सिर्फ मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करता है,  हिमाचल में एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों ने दिखा जमकर उत्साह
एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर के आम विधानसभा चुनाव में लोगों को ठगने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा ले रही है। जिस तरह से कांग्रेस के छोटे बड़े सभी नेताओं ने हिमाचल के लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की उसी तरीके के हथकंडे अब देश के बाकी राज्यों में फिर से अपनाने की कोशिश हो रही है। अब कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है कांग्रेस की गारंटी पर अब कोई भी यकीन नहीं करने वाला है। पूरे देश ने देख लिया है की कांग्रेस किस तरह बिना किसी रोडमैप के झूठी घोषणाएं करके लोगों का वोट लेती हैं। हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में जो कुछ हुआ वह समूचे देशवासियों के लिए भी एक सबक है कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर यकीन न करें। क्योंकि कांग्रेस न सिर्फ चुनाव में की गई है अपनी गारंटियों वही मुँह मोड़ लेती है बल्कि पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को भी छीन लेती है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों से छीनी गई सुविधाओं की फेहरिस्त बहुत लंबी है। कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार ने लगभग 2 साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के लोगों को महंगाई के झटके दिए। मिल रही सुविधाओं को या तो बंद कर दिया या फिर उनका बजट रोक दिया। 1500 से ज्यादा चले हुए संस्थान बंद करना और दस हज़ार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालना सुक्खू सरकार की पहली उपलब्धि के रूप में जानी जाती है। सुक्खू सरकार ने पाँच सौ से ज़्यादा स्कूल बंद किए। इसके बाद पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं छीन ली गयी। जिसमे लोगों का निःशुल्क इलाज, जांच, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं हैं। सरकार द्वारा आपदा ग्रस्त हिमाचल प्रदेश में 100 रुपए से ज्यादा सीमेंट के दाम बढ़ा दिए गए। सहारा जैसी पेंशन योजना का बजट रोक दिया गया। कर्मचारियों को डीए देना तो दूर की बात इलाज में खर्च का होने वाला पैसा भी नहीं मिल रहा है। वेतन को लेकर सरकार द्वारा जो किया गया उसे पूरे देश ने देखा। सबसे दुखद ये है कि 5 लाख सरकारी नौकरियों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी नई नौकरी नहीं निकाली और जो पुरानी भर्ती प्रक्रिया चल रही थी उन्हें भी किसी न किसी तरह से रोकने का प्रयास किया। युवा आज सड़कों पर हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा देश सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करता है क्योंकि वह जो गारंटी देते हैं उसे कैसे पूरा करना है। उसके बारे में पूरी तैयारी करते हैं। आर्थिक-सामाजिक-राजनीतिक और कानूनी रूप से आने वाली हर चुनौती से निपटने की तैयारी करते हैं। इसके बाद ही कोई गारंटी देते हैं। मात्र 100 दिन के कार्यकाल में मोदी 3.0 सरकार  ने जिस तरह से काम किया है वह अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। मात्र 100 दिन में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के विकास में अहम योगदान देने वाली 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की है। ये तो सिर्फ एक शुरुआत है अभी भारत को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करना है, जिसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार दिन रात काम कर रही है। इसीलिए देश भाजपा और नरेन्द्र मोदी के साथ है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। जगह-जगह स्वच्छता अभियान के साथ रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया जिससे ज़रूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाई जा सके। समस्त आयोजनों को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी मे मां-बेटी अचानक हुई लापता पति की शिकायत पर मामला दर्ज

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मां-बेटी के लापता होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक नोहरा, तहसील बैजनाथ निवासी सुरजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को केंद्र ने किया बैन : अमित शाह बोले- ‘मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल कहा स्पष्ट

नई दिल्ली,  27 दिसंबर :  केंद्र सरकार ने को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) पर बैन लगा दिया।  सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत की है।  संगठन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस की मांग : कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं 5 डिमांड…जानिए

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारत लौटने के बाद प्रदर्शन का नेतृत्व किया । यह प्रदर्शन...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री

ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!