हिमाचल की पहली शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित : विद्यालय कलोह में क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए

by

ऊना, 19 मई – गगरेट उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह में क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए एक शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित किया गया। जिला प्रशासन ऊना द्वारा क्रयूसफेयर तथा आईसीपी इंडिया हब के सहयोग से आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में भविष्य की प्रौद्योगिकी मैटावर्स से संबंधित विभिन्न एप्लीकेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्रयूसफीयर के संस्थापक दीपक गोयल सहित विषय से जुड़े अन्य विशेषज्ञों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम उन्नयनों को चर्चा और प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रचलन से मनुष्य का जीवन आसान हो गया है। उन्होंने स्कूली छात्रों से आग्रह किया कि वे भविष्य की चुनौतियों तथा आवश्यकताओं के मध्य नजर अपना करियर चुनें। उन्होंने जिला प्रशासन तथा सहयोगी आयोजकों का गगरेट विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यशाला के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम आयोजन के विषय में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस शिक्षा वेब3 मेटावर्स इवेंट आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में वेब3 की क्रांतिकारी संभावनाओं और इसके अनुप्रयोग को परिभाषित करके विज्ञान विषय से जुड़े स्कूली छात्र छात्राओं में भविष्य की सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में ज्ञान व शौक विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इस प्रकार की और भी कार्यशालाएं ऊना जिला में आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, डीएसपी अंब वसुधा सूद, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक ढडवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को मिली 3300 कोविड वैक्सीन, टीकाकरण अभियान आज से शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा गगरेट अस्पताल में दी जाएगी वैक्सीन

ऊना, 15 जनवरी: कोविड महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान शनिवार से जिला ऊना में शुरू हो जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 5369 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“चार साल से गिरते-पड़ते चल रही सरकार”, “कुर्सी बचाने में व्यस्त सुक्खू सरकार, प्रदेश में विकास ठप”: जयराम ठाकुर

पूर्व CM ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना; सड़कों की बदहाली, कर्मचारियों-पेंशनरों की मांगों और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार को घेरा सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!