हिमाचल की बेटियों का कमाल : भारतीय महिला कबड्डी टीम में चार खिलाड़ियों को जगह, सितंबर में जापान जाएंगी

by

एएम नाथ। पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों ने कबड्डी के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सितंबर में जापान में होने वाली 20वीं एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की रितु नेगी और पुष्पा राणा, मंडी की भावना ठाकुर तथा सोलन के चायल क्षेत्र की ज्योति ठाकुर शामिल हैं। चारों खिलाड़ी जापान में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश की चार बेटियों को भारतीय महिला कबड्डी टीम में जगह मिली है।

कुलदीप राणा ने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में भारत का दुनियाभर में विशेष स्थान है। हिमाचल की खिलाड़ी भी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापान में होने वाली चैंपियनशिप में चारों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों के हित में बेहतर नीतियां बनाने की मांग भी की, ताकि हिमाचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। उनका कहना था कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और रोजगार उपलब्ध करवाने से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सतीश कपूर, पूर्ण ठाकुर, प्रदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संघर्ष और मेहनत के दम पर ज्योति ने बनाई पहचान

सोलन जिले के चायल क्षेत्र के गांव जखेड की ज्योति ठाकुर की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल है। चौथी कक्षा से कबड्डी खेलना शुरू करने वाली 26 वर्षीय ज्योति ने कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वह अब तीसरी बार भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित हुई हैं।

ज्योति अब तक 15 राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह दो बार एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। चीन और ईरान में आयोजित एशिया कप प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

ज्योति का खेल सफर आसान नहीं रहा। आर्थिक चुनौतियों के बीच वह स्कूल जाने के लिए रोजाना करीब आठ किलोमीटर पैदल चलती थीं। इसके बावजूद उन्होंने कबड्डी के प्रति अपना जुनून कायम रखा और लगातार मेहनत करती रहीं।

हाल ही में ज्योति गुजरात के गांधीनगर में भारतीय महिला कबड्डी टीम के चयन के लिए आयोजित कोचिंग कैंप में शामिल हुई थीं। इस कैंप में देशभर से 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद ज्योति को 12 सदस्यीय भारतीय महिला कबड्डी टीम में जगह मिली।

ज्योति इससे पहले चीन और ईरान में एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। एशियाई खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अब जापान में होने वाली 20वीं एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में उनके साथ हिमाचल की तीन अन्य बेटियां भी भारतीय टीम की जर्सी में मैदान में उतरेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय विकास मंत्री ने किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं चंबा, (भरमौर ), 30 सितंबर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण...
article-image
पंजाब

राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर SGPC की बैठक में लिया बड़ा फैसला : केंद्र सरकार पर एसजीपीसी ने भेदभाव का लगाया आरोप

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार दोपहर को कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अगुआई हरजिंदर सिंह धामी ने की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक...
article-image
पंजाब

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए निदेशालय का गठन

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य सरकार ने शिमला में भर्ती निदेशालय हिमाचल प्रदेश की स्थापना की अधिसूचना जारी की है। यह निदेशालय एक नोडल विभाग...
article-image
पंजाब

पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में हुआ लापता : एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर था अड़ा – दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज

 पठानकोट :   पठानकोट में भी देखने को मिला जहां पर एक नौजवान जोकि डोंकी लगाकर अमेरिका गया था । वह पनामा के जंगलों में खो गया । जिसका कोई सुराग नहीं लगा जिनकी आखरी...
Translate »
error: Content is protected !!