हिमाचल के पूर्व IG जहूर जैदी को राहत, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा पर लगाई रोक

by

एएम नाथ । चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर जैदी की उम्र कैद की सजा पर रोक लगा दी है. 2017 के गुड़िया रेप और कत्ल मामले में आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में कोटखाई पुलिस थाने में पुलिस टॉर्चर से मौत के मामले में सीबीआई कोर्ट ने द्वारा सुनाई गई सजा पर कोर्ट ने रोक लगाते हुए कहा कि जब तक हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं होती तब तक सजा सस्पेंड रहेगी।

हाई कोर्ट ने जैदी की याचिका पर मंगलवार (23 दिसंबर) को निर्णय सुनाते हुए कहा है कि जब तक उनकी याचिका का निपटारा नहीं हो जाता तब तक उनकी सजा सस्पेंड की जाती है. इसी साल जनवरी में चंडीगढ़ में विशेष CBI अदालत ने जैदी और उनके सतह 7 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को हिरासत में मौत के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

2017 में शिमला के कोटखाई में हुए गुड़िया रेप और कत्ल मामले में सूरज नाम के आरोपी की पुलिस हिरासत में पुलिस टॉर्चर से मौत हो गई थी. यह मामला शिमला से चंडीगढ़ सीबीआई अदालत में सुनवाई के लिए ट्रांसफर किया गया था जिस पर जनवरी में चंडीगढ़ सीबीआई अदालत ने फैसला सुनाया था।

जहूर जैदी ने सीबीआई अदालत के फैसले को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. इसी याचिका पर आज हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है और जैदी की सजा फिलहाल सस्पेंड कर दी है जब तक अदालत में उनकी अपील पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा

रोहित जसवाल।  नादौन  : हमीरपुर जिला में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर चिट्ट व चरस पकड़ी गई है। पहले मामले में नादौन पुलिस ने स्कूटी...
article-image
पंजाब

होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी...
article-image
पंजाब

पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने...
Translate »
error: Content is protected !!